सीएम चंपई सोरेन ने जनता से किया खुशहाल झारखंड बनाने का वादा, कहा- यहां कोई भेदभाव नहीं होगा

Jharkhand: झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने हेमंत सोरेन को जेल भिजवा कर राज्य के विकास की गति को अवरूद्ध करने का काम किया है, लेकिन झारखंड गठबंधन की सरकार पांच साल अपने कार्यकाल को पूरा करेगी और ऐसा खुशहाल प्रदेश का निर्माण करेगी, जहां कोई भेदभाव नहीं होगा।

cg news

सीएम सोरेन शनिवार को गढ़वा में आयोजित अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में गढ़वा, पलामू और लातेहार के अबुआ आवास के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण सीएम चंपाई सोरेन ने किया। सोरेन ने कहा कि बीजेपी ने जनता की चुनी सरकार को अपदस्थ करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया। यह पूरे प्रदेश की जनता ने देखा.

सीएम सोरेन ने कहा कि पूर्व की सरकार में सड़क, सिंचाई, बिजली और पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं के लिए जनता त्राहिमाम कर रही थी। जब हेमंत सोरेन की सरकार बनी, तब जल, जंगल और जमीन को प्राथमिकता दी गयी। हमारी सरकार ने रोजी, रोटी और कपड़ा की व्यवस्था को प्राथमिकता दी, लेकिन को यह भारतीय जनता पार्टी बात हजम नहीं हुई और सरकार गिराने के लिए तिकड़मबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने ईडी और सीबीआई का भय दिखा कर हेमंत सोरेन को जेल भेजा। किंतु लेकिन आदिवासी-मूलवासी कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं करते है।

यह भी पढ़ें सीएम सोरेन ने वीर शहीद बाबा तिलका मांझी को किया नमन, कहा- जय झारखंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+