Jharkhand Chunav: 'RSS चूहों की तरह', सोरेन के बयान पर भड़क उठी BJP, घुसपैठियों पर पूछा ये सवाल

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल गरमाने लगा है। राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को ''चूहों'' की तरह बताया है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सीएम हेमंत सोरेन के 'RSS चूहों की तरह' वाले बयान पर पलटवार किया है।

भाजपा ने कहा है कि हेमंत सोरेन खुद संथाल परगना में घुसकर जमीन पर कब्जा करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों पर चुप रहते हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रवादियों और जनता द्वारा चुने गए लोगों को 'चूहा' कहते हैं। लेकिन खुद संथाल परगना में घुसकर जमीन पर कब्जा करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में कुछ नहीं कहते, क्योंकि यह उनके वोट बैंक से जुड़ा है।"

hemant soren

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: बांग्लादेशी घुसपैठियों को JMM गठबंधन का 'वोट बैंक' बताकर बीजेपी नेता ने किया बड़ा दावा

हेमंत सोरने बोले- RSS झारखंड पर चूहों की तरह हमला कर रहा है

साहिबगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आरएसएस झारखंड पर चूहों की तरह हमला कर रहा है और इसे बर्बाद कर रहा है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, "जब आप देखें कि ये ताकतें आपके गांवों में हड्डियां और दारू लेकर घुस रही हैं, तो उन्हें भगा दें।"

सीएम हेमंत सोरने ने भाजपा पर हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच मतभेद पैदा करके चुनाव से पहले सांप्रदायिक अशांति और तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है। सीएम सोरेन ने यह बयान खासकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर इशारा करते हुए दिया है।

ये भी पढे़ं- आदिवासी धर्म परिवर्तन-घुपैठिए पर सांसद रवि किशन ने हेमंत को घेरा, कहा- BJP को आने दीजिए खदेड़ कर रख देंगे

झारखंड में जनसांख्यिकी परिवर्तन के आरोपों को भी सोरेन ने किया खारिज

हेमंत सोरेन ने झारखंड में जनसांख्यिकी परिवर्तन के भाजपा के आरोपों को भी खारिज कर दिया और सुझाव दिया कि आलोचकों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के जनसांख्यिकी डेटा को देखना चाहिए। उन्होंने कहा, "वे जनसांख्यिकी को खराब करने और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में बात करते हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे केंद्र से डेटा लें और देखें कि किस जिले और किस राज्य में यह बदल गया है।"

भाजपा ने कहा- हेमंत सोरेन ने बंगाल में जनसांख्यिकी परिवर्तन को स्वीकार किया

शहजाद पूनवाला ने हेमंत सोरेन की इस टिप्पणी पर सवाल उठाया कि झारखंड में कोई जनसांख्यिकी परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन पश्चिम बंगाल में हुआ है और पूछा, पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार रही है?

शहजाद पूनवाला ने कहा, ''भाजपा नहीं। वामपंथ और उसके बाद टीएमसी। इसलिए, उन्होंने स्वीकार किया है कि पश्चिम बंगाल में जनसांख्यिकी परिवर्तन हुआ है, जहां वामपंथियों के साथ-साथ ममता बनर्जी का भी शासन था।''

शहजाद पूनवाला ने इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन की एक पार्टी दूसरे को निशाना बना रही है, जो ये दिखाता है कि पूरे विपक्षी मोर्चे के पास न तो कोई मिशन है और न ही कोई विजन।

भाजपा नेता ने कहा, "उन्होंने (हेमंत सोरेन) उन पर (पश्चिम बंगाल सरकार पर) अनजाने में हमला किया या जानबूझकर, यह उन्हें पता है। लेकिन सच्चाई यह है कि पश्चिम बंगाल में जनसांख्यिकीय परिवर्तन सच में हुआ है। लेकिन सवाल यह है कि झारखंड में भी ऐसा हो रहा है।"

ये भी पढे़ं- 'झारखंड में BJP की जीत तय', परिवर्तन रैली में चम्पाई सोरेन का बड़ा दावा, सुरक्षा वाहन वापस लेने पर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+