'झारखंड में BJP की जीत तय', परिवर्तन रैली में चम्पाई सोरेन का बड़ा दावा, सुरक्षा वाहन वापस लेने पर कही ये बात
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) परिवर्तन रैली ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता चम्पाई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। चम्पाई सोरेन ने इस रैली में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। रैली में चम्पाई सोरेन ने सभी सुरक्षा वाहन वापस लेने को लेकर भी झारखंड सरकार पर निशाना साधा।
सरायकेला के खरसावां में परिवर्तन यात्रा रैली को संबोधित करते हुए चम्पाई सोरेने ने कहा, ''महापरिवर्तन रैली एक संकेत है कि आने वाले चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित है और सरकार बनाना भी।" चम्पाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड में जनता ने प्रचंड परिवर्तन का मन बना लिया है।

ये भी पढ़ें- Saraikela Chunav 2024: सरायकेला सीट पर इस बार सबकी निगाहें, JMM के गढ़ में बागी चम्पाई करेंगे खेला!
चम्पाई सोरेन बोले- हेमंत सरकार ने सभी सुरक्षा वाहन वापस ले लिए, मेरी जान को है खतरा
भाजपा नेता चम्पाई सोरेन ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने उनकी सुरक्षा में लगे सभी सुरक्षा वाहन वापस ले लिए हैं। चम्पाई सोरेन ने कहा, ''सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। इससे मेरी जान को खतरा भी है।''
चम्पाई सोरेन ने कहा, "ये उनके ऊपर है हमारी रक्षा अब जनता करेगी। झारखंड में अपने लोगों के बीच मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। एक पूर्व सीएम की सुरक्षा से खिलवाड़ की इस राजनैतिक साजिश का जवाब राज्य की जनता देगी।''
ये भी पढ़ें- 'क्या चम्पाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या?', PM मोदी ने सीता सोरेन और दिग्गज नेता का नाम लेकर हेमंत को घेरा
भाजपा ने पूछा- सुरक्षा व्यवस्था से चम्पाई दा को आखिर वंचित क्यों रखा जा रहा है?
भाजपा नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा, ''मन में कुंठा इतनी है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से भी समझौता करने के लिए हेमंत सरकार तैयार है ! सभी पूर्व मुख्यमंत्री को मिलने वाले सुरक्षा व्यवस्था से चम्पाई दा को आखिर वंचित क्यों रखा जा रहा है? अपने चाचा जी से आखिर इतना क्यों डर गए हैं मुख्यमंत्री जी?''
अमर कुमार बाउरी ने आगे कहा, ''हेमंत सरकार की नजरों में चम्पाई दा की सबसे बड़ी गलती यह है कि वे लगातार बांग्लादेशियों के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रहे हैं और उनके संथाल परगना में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और लोग हेमंत सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को बखूबी समझ रहे हैं।''
झारखंड सरकार द्वारा चम्पाई सोरेन के सुरक्षा वाहनों को वापस लेने के विवाद ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है, जिससे राज्य की राजनीतिक गतिशीलता में संभावित टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: क्या चम्पाई से डर गए हेमंत सोरेन? कोल्हन में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगी JMM












Click it and Unblock the Notifications