आदिवासी धर्म परिवर्तन-घुपैठिए पर सांसद रवि किशन ने हेमंत को घेरा, कहा- BJP को आने दीजिए खदेड़ कर रख देंगे

BJP Parivartan Yatra 2024: झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार को बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ मामले को लेकर घेर रही है। भाजपा के परिवर्तन यात्रा में आज बुधवार 25 सितंबर को गोरखपुर सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन पलामू पहुंचे थे।

रवि किशन पांकी विधानसभा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। परिवर्तन महासभा को संबोधित करते हुए रवि किशन ने कहा कि अनगिनत घुसपैठिए यहां आ रहे हैं, भाजपा सरकार आने दीजिए हम सबको खदेड़ देंगे।

BJP Parivartan Yatra 2024

ये भी पढ़ें- 'लव-लैंड जिहाद झारखंड में नहीं चलेगा, लाएंगे NRC', परिवर्तन यात्रा में शिवराज सिंह चौहान का ऐलान

'भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को खदेड़ कर बाहर निकाला जाएगा'

रवि किशन ने कहा, ''यहा आदिवासी समाज की संख्या को धर्म परिवर्तन करके बदला जा रहा है। यहां अनगिनत घुपैठिए आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह कह चुके हैं भाजपा सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को खदेड़ कर बाहर निकाला जाएगा।"

रवि किशन ने कहा, ''पूरे झारखंड से निकम्मी और मक्कार हेमंत सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने का माहौल यहां दिख रहा है।'' रवि किशन ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि कब तक भ्रष्टाचार करेंगे ये लोग ये परिवर्तन यात्रा, इनको सत्ता से बेदखल करने के लिए आई है। ये भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर फेंकना ही होगा।

ये भी पढ़ें- 'अगले 25-30 साल में घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे', अमित शाह ने झारखंड में JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना

रवि किशन ने कहा कि है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदिवासियों के सचे हितैषी हैं। उन्होंने एक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया है। हमारी सरकार गरीबों की सरकार है, हमने देश के गरीबों को घर देने का काम किया है। लेकिन यहां की हेमंत सरकार सिर्प गरीबों का पैसा लूट रही है।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का 6वां दिन

भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आज छठा दिन है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत 20 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। ये यात्रा झारखंड की 81 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 2 अक्टूबर को खत्म होगी। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अक्टूबर को हजारीबाग में परिवर्तन यात्रा का समापन करेंगे। पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित करते हुए परिवर्तन रैली का समापन करेंगे।

ये भी पढे़ं- 'झारखंड में रोहिंग्या बसा रही है हेमंत सरकार, ये कैसी आदिवासी अस्मिता', नड्डा ने परिवर्तन यात्रा में किए वार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+