झारखंड चुनाव 2024: BJP या JMM? पहले चरण की 43 सीटों में किसका पलड़ा भारी? क्या कहता है सर्वे?
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार सोमवार 11 नवंबर को शाम पांच बजे थम गया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 43 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगी। इस चरण में सरायकेला में चम्पाई सोरेन से लेकर रांची में महुआ माजी तक की किस्मत दांव पर लगी है।
झारखंड में किसकी सरकार सत्ता में आएगी, इस लिहाजे से पहला चरण बहुत खास है क्योंकि इसमें 20 आदिवासी सीटों पर भाजपा बनाम जेएमएम में कांटे की टक्कर है। दैनिक भास्कर ने पहले फेज के चुनावी सर्वे में बताया है कि पहले चरण की 43 सीटों पर एनडीए या इंडिया गठबंधन किसका पलड़ा भारी लग रहा है?

ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav: झारखंड में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट
भाजपा या जेएमएम? किसे कितनी मिलेगी सीटें?
भास्कर की रिपोर्ट की मुताबिक 43 सीटों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन 16 से 24 सीटों पर मजबूत स्थिति में है। जिसमें से भाजपा 14 से 21 सीटों पर, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 0 से 1 सीट पर, आजसू 0-1, LJP (रामविलास) 0-1 सीटें जीत सकती है।
वहीं इंडिया गठबंधन 14 से 19 सीटों पर मजबूत नजर आ रही है। इसमें से जेएमएम 11 से 15 सीटें, कांग्रेस 0-4 और RJD 0-1 सीटें जीतने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव में इस बार कौन मारेगा बाजी? वोटिंग से पहले हुए सर्वे ने चौंकाया, किसकी बन सकती है सरकार?
झारखंड चुनाव 2024: पहले चरण की अहम बातें?
झारखंड चुनाव के पहले चरण की 43 सीटों में कोल्हान प्रमंडल की 14 सीटें है। 2019 में भाजपा यहां एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस बार उम्मीद की जा रही है कि चम्पाई सोरेन के होने से भाजपा 5 से 6 सीटें निकाल सकती है। इसके अलावा पलामू फेज में 9 सीटें हैं, उत्तरी छोटा नागपुर में 7 सीटें हैं, दक्षिणी छोटा नागपुर में 13 सीटें हैं।
पहले चरण की 43 सीटों में से 20 अनुसूचित जनजातियों के लिए है। इसमें कोल्हन की 9 सीटें, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की 11 सीटें है। भाजपा ने इन सीटों पर चम्पाई सोरेन, गीता कोड़ा, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, समीर उरांव और अरुण उरांव चुनाव लड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 'सुरक्षा UP में देखिए, बहन-बेटियों को हाथ लगाने वालों का राम नाम सत्य हो जाता है', झारखंड में गरजे CM योगी
List of constituencies in Jharkhand Phase 1: झारखंड चुनाव पहले चरण में इम 43 सीटों पर होगी वोटिंग?
- 1. कोडरमा
- 2. बरकट्ठा
- 3. बरही
- 4. बड़कागांव
- 5. हजारीबाग
- 6. सिमरिया (एससी)
- 7. चतरा (एससी)
- 8. बहरागोड़ा
- 9. घाटशिला (एसटी)
- 10. पोटका (एसटी)
- 11. जुगसलाई (एससी)
- 12. जमशेदपुर पूर्व
- 13. जमशेदपुर पश्चिम
- 14. ईचागढ़
- 15. सरायकेला (एसटी)
- 16. चाईबासा (एसटी)
- 17. मझगांव (एसटी)
- 18. जगनाथपुर (एसटी)
- 19. मनोहरपुर (एसटी)
- 20. चक्रधरपुर (एसटी)
- 21. खरसावां (एसटी)
- 22. तमाड़ (एसटी)
- 23. तोरपा (एसटी)
- 24. खूंटी (एसटी)
- 25. रांची
- 26. हटिया
- 27. कांके (एससी)
- 28. मांडर (एसटी)
- 29. सिसई (एसटी)
- 30. गुमला (एसटी)
- 31. बिशुनपुर (एसटी)
- 32. सिमडेगा (एसटी)
- 33. कोलेबिरा (एसटी)
- 34. लोहरदगा (एसटी)
- 35. मनिका (एसटी)
- 36. लातेहार (एससी)
- 37. पांकी
- 38. डाल्टनगंज
- 39. बिश्रामपुर
- 40. छतरपुर (एससी)
- 41. हुसैनाबाद
- 42. गढ़वा
- 43. भवनाथपुर












Click it and Unblock the Notifications