Jharkhand Chunav: झारखंड में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में पहले चरण के मतदान के लिए सोमवार 11 नवंबर को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अभियान समाप्त हो गया है। झारखंड में पहले चरण के लिए 13 नवंबर को 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में हाई-प्रोफाइल सीटों में सरायकेला, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, जगन्नाथपुर और जमशेदपुर पूर्व शामिल हैं।

प्रमुख मुकाबलों में सरायकेला से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंम्पाई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। आदिवासी मतदाताओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ के लिए जाने जाने वाले चम्पाई सोरेन इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से असंतोष व्यक्त करने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव में इस बार कौन मारेगा बाजी? वोटिंग से पहले हुए सर्वे ने चौंकाया, किसकी बन सकती है सरकार?

रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी मौजूदा राज्यसभा सांसद महुआ माजी को मैदान में उतारा है। यहां भाजपा के उम्मीदवार सीपी सिंह से उनको टक्कर मिलने वाली है।

इस बीच कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम में जनता दल (यूनाइटेड) के नेता सरयू रॉय के खिलाफ कड़ी टक्कर में हैं, जिन्होंने 2019 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को हराया था।

जमशेदपुर पूर्व में कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार और भाजपा की पूर्णिमा दास साहू के बीच मुकाबला होगा। जगन्नाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी भाजपा की गीता कोड़ा कांग्रेस नेता सोना राम सिंकू को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: भाजपा ने चुनावी विज्ञापन में ऐसा क्या दिखाया? जिसके खिलाफ कांग्रेस ने EC से की शिकायत?

List of constituencies in Jharkhand Phase 1: झारखंड चुनाव पहले चरण में 43 सीटों पर होगी वोटिंग?

झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...

  • 1. कोडरमा
  • 2. बरकट्ठा
  • 3. बरही
  • 4. बड़कागांव
  • 5. हजारीबाग
  • 6. सिमरिया (एससी)
  • 7. चतरा (एससी)
  • 8. बहरागोड़ा
  • 9. घाटशिला (एसटी)
  • 10. पोटका (एसटी)
  • 11. जुगसलाई (एससी)
  • 12. जमशेदपुर पूर्व
  • 13. जमशेदपुर पश्चिम
  • 14. ईचागढ़
  • 15. सरायकेला (एसटी)
  • 16. चाईबासा (एसटी)
  • 17. मझगांव (एसटी)
  • 18. जगनाथपुर (एसटी)
  • 19. मनोहरपुर (एसटी)
  • 20. चक्रधरपुर (एसटी)
  • 21. खरसावां (एसटी)
  • 22. तमाड़ (एसटी)
  • 23. तोरपा (एसटी)
  • 24. खूंटी (एसटी)
  • 25. रांची
  • 26. हटिया
  • 27. कांके (एससी)
  • 28. मांडर (एसटी)
  • 29. सिसई (एसटी)
  • 30. गुमला (एसटी)
  • 31. बिशुनपुर (एसटी)
  • 32. सिमडेगा (एसटी)
  • 33. कोलेबिरा (एसटी)
  • 34. लोहरदगा (एसटी)
  • 35. मनिका (एसटी)
  • 36. लातेहार (एससी)
  • 37. पांकी
  • 38. डाल्टनगंज
  • 39. बिश्रामपुर
  • 40. छतरपुर (एससी)
  • 41. हुसैनाबाद
  • 42. गढ़वा
  • 43. भवनाथपुर

ये भी पढे़ं- Jharkhand Chunav 2024: क्या है सरना धर्म कोड? झारखंड चुनाव में क्यों हो रहा है इसपर सियासी बवाल?

पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण में कुल 1,36,85, 509 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 68,65, 208 है जबकि महिला मतदाता की संख्या 68, 20,000 है। वहीं दिव्यांग मतदाता की संख्या 1,91,553 है। थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 301 है।

18 वर्ष से 30 साल के मतदाताओं की कुल संख्या 41,88 ,636 है। इसमें 20 लाख से ज्यादा पुरुष और 21 लाख से ज्यादा महिलाए हैं। वहीं 80 साल से ऊपर के मतदाता की संख्या 63,725 है। 100 साल के वोटर की संख्या 995 है।

पहले चरण के 43 सीटों पर मतदान के लिए कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहरी मतदान केंद्र की संख्या 2,628 है। वहीं ग्रामीण मतदान केंद्र की संख्या 12,716 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+