'सुरक्षा UP में देखिए, बहन-बेटियों को हाथ लगाने वालों का राम नाम सत्य हो जाता है', झारखंड में गरजे CM योगी

Jharkhand Chunav 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोमवार (11 नवंबर) को झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए ''धर्मशाला'' में बदलने का आरोप लगाया है। सीएम योगी झारखंड में आज तीन सभाए करेंगे। पिछले छह दिनों में यह उनका दूसरा राज्य दौरा है।

झारखंड में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को शाम को थम जाएगा। सीएम योगी गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा में रैली करने पहुंचे थे। सीएम योगी ने यहां अपना नारा दोहराते हुए कहा कि 'एक रहेंगे, नेक रहेंगे'। सीएम योगी ने यह भी कहा कि एक परिवार दिल्ली बैठता है तो एक परिवार पटना बैठता है। इन्होंने राज्य में लूट मचा रखा है।

cm yogi

ये भी पढ़ें- UP News: किसानों को लहसुन की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार, यूपी के 45 जनपदों में किया जा रहा लागू

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और अराजकता फैलाने वालों तथा त्योहारों में व्यवधान पैदा करने वालों के इलाज के लिए झारखंड में डबल इंजन वाली सरकार की जरूरत है।

सीएम योगी ने दावा किया, ''झारखंड को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए एक धर्मशाला में बदल दिया गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने की खुली छूट दी गई है।''

CM योगी बोले- 'बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे'

उन्होंने लोगों से एकजुट रहने का आग्रह किया और कहा कि अगर वे विभाजित हुए तो उनका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा, ''बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।'' सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बढ़ावा दिया है।

CM योगी बोले- हेमंत सरकार ने मुस्लिमों को गुंडागर्दी की छूट दे रखी है

सीएम योगी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने मुस्लिमों को गुंडागर्दी करने की पूरी छूट दे रखी है। आपके बगल में ही उत्तर प्रदेश है, वहां जाकर एक बार देख लीजिए, बहन और बेटी को वहां हाथ लगाने वालों का राम नाम सत्य का हो जाता है।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस-JMM वाले SC/ST, OBC को मिला आरक्षण छीनना चाहते हैं', गुमला में बरसे PM मोदी

सीएम योगी ने कहा कि, हम जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं। इसलिए हम सबको एक रहना है। एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। कांग्रेस-झामुमो के झांसे में नहीं आना है। भाजपा का मतलब ही सुरक्षा है। भाजपा झारखंड में आएगी तो बेटी सुरक्षित रहेगी।

सीएम योगी ने कहा, ''सुरक्षा हो, सम्मान हो, समृद्धि हो या सुशासन, यह केवल और केवल भाजपा ही दे सकती है। श्री वंशीधर नाथ की पावन धरा झारखंड की जनता 'विकसित झारखंड' के सपने को साकार करने जा रही है, भाजपा को चुनने जा रही है।''

ये भी पढ़ें- 'हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे', PM मोदी ने JMM-कांग्रेस की सरकार को दिखाया आईना!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+