झारखंड चुनावों के लिए CPI(M) ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?
Jharkhand Chunav 2024 CPI (M) candidate List: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए सीपीआई (एम) ने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें तमाड़, बहरगोरा, सिसई, चतरा समेत 9 सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे 13 और 20 नवंबर को जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
सुरेश मुंडा को तमाड़ (एसटी) विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। सपन महतो को बहरगोरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। सिसई सीट से मडुआ कच्छप को टिकट दिया गया है। वहीं चतरा सीट से पुन भुइया को मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: हेमंत-कल्पना समेत JMM के 7 प्रत्याशी का आज नामांकन, भाजपा के भी 32 नेता भरेंगे पर्चा
जामताड़ा से लखन लाल मंडल, पाकुड़ सीट से मोहम्मद शेख सैफुद्दीन, महेशपुर सीट से गोपीन सोरेन और जामा सीट से सनातन डेहरी और मांडर सीट से डॉ. कीर्ति मुंडा को टिकट दिया गया है।
इनमें से तमाड़, बहरगोरा, मांडर और सिसई सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों ने पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया है।पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने झारखंड के मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे प्रतिनिधियों को चुनें जो राज्य विधानसभा में जनहितैषी नीतियों की वकालत करे।
CPI(M) के 9 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट?
- 1. सुरेश मुंडा: तमाड़ (एसटी) विधानसभा सीट
- 2. सपन महतो: बहरगोरा विधानसभा सीट
- 3. मडुआ कच्छप: सिसई विधानसभा सीट
- 4.पुन भुइया: चतरा विधानसभा सीट
- 5. लखन लाल मंडल: जामताड़ा विधानसभा सीट
- 6. मोहम्मद शेख सैफुद्दीन: पाकुड़ विधानसभा सीट
- 7. गोपीन सोरेन: महेशपुर विधानसभा सीट
- 8. सनातन डेहरी: जामा विधानसभा सीट
- 9. डॉ. कीर्ति मुंडा: मांडर विधानसभा सीट
ये भी पढे़ं- Jharkhand Election 2024: झारखंड के CM को हराने वाले राजा पीटर JDU में शामिल, क्या चुनाव में करा पाएंगे फायदा?
Jharkhand Assembly poll 2024: JMM ने किन नेताओं को दिया टिकट?
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार (23 नवंबर) को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरहेट और कल्पना सोरेन को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है।
हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी साइमन माल्टो पर 25,740 मतों से जीत हासिल की थी।
उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में अपने निकटतम भाजपा प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार वर्मा पर 27,149 मतों से जीत हासिल की थी। यह सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
झामुमो के 35 उम्मीदवारों में से मौजूदा मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्या गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: झारखंड की 15 सीटों पर दिखेगा बागियों की बगावत का असर, जानिए कैसे बदलेंगे समीकरण












Click it and Unblock the Notifications