Jharkhand Election 2024: हेमंत-कल्पना समेत JMM के 7 प्रत्याशी का आज नामांकन, भाजपा के भी 32 नेता भरेंगे पर्चा
Jharkhand Election 2024 Nomination: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होनी है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है। आज गुरुवार (24 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी और जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन समेत जेएमएम के सात उम्मीदवार नामांकन करेंगे। कल्पना सोरेन से अपना पर्चा दाखिल कर दिया है।
भाजपा के 66 उम्मीदवारों में से आज 32 प्रत्याशी नामांकन करेंगे। आज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 100 से ज्यादा उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं। हेमंत सोरेन आज नामांकन करने के बाद बोरियो के डुमरिया मैदान में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा नामांकन के पहले शक्ति प्रदर्शन करेगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: झारखंड की 15 सीटों पर दिखेगा बागियों की बगावत का असर, जानिए कैसे बदलेंगे समीकरण
हर प्रत्याशी के नॉमिनेशन में कोई न कोई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेगा। झारखंड में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
कांग्रेस के 15 और आजसू के 6 उम्मीदवार भी करेंगे नामांकन
भाजपा और जेएमएम के अलावा कांग्रेस के 15 नेता भी आज नामांकन करेंगे। इसके अलावा एनडीए सहयोगी आजसू के 6 प्रत्याशी, जदयू के 1 उम्मीदवार भी नामांकन करेंगे। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (JDU) के तीन उम्मीदवार पर्चा भरेंगे।
इसके अलावा रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा सीट से आज अलग-अलग पार्टियों के 8 उम्मीदवार और 10 निर्दलीय प्रत्याशी भी नामांकन करेंगे।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव के लिए JMM ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, हेमंत सोरेन से लेकर कई दिग्गजों को मिली जगह
JMM-BJP, कांग्रेस के कौन-कौन से उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन
- -मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (JMM): बरहेट से नामांकन करेंगे
- -कल्पना सोरेन (JMM): गांडेय से नामांकन किया
- -सीपी सिंह (भाजपा) : रांची से नामांकन करेंगे
- -नवीन जायसवाल (भाजपा): हटिया से नामांकन करेंगे
- -अजय नाथ शाहदेव (कांग्रेस): हटिया से नामांकन करेंगे
- -राजेश कच्छप (कांग्रेस): खिजरी से नामांकन करेंगे
- -जीतू चरण राम (भाजपा): कांके से नामांकन करेंगे
- -महुआ माजी (JMM): रांची नामांकन करेंगी
झारखंड में 24 जिलों में कुल 81 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें से 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित और नौ अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
- फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
- फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
- फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
- फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
- फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
- फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
- फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
- फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
- फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
- फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
- 5 जनवरी 2025
झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी












Click it and Unblock the Notifications