Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चतराः झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 4 बच्चों की मौके पर हो गई मौत

झारखंड। झारखंड के चतरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच जख्मी हो गए। घटना सदर थाना क्षेत्र का है। सभी बच्चे जिले के डगडगवा गांव के हैं। जख्मी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। बच्चे शुक्रवार की रात सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जन के बाद शनिवार की सुबह ट्रैक्टर में बंधा डीजे को वापस देने के लिए गए थे।

jharkhand chatra road accident many children died

वापस लौटते वक्त ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। जख्मी बच्चों में दो की स्थिति नाजुक है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वहीं एक दस वर्षीय बच्चा रमेश भुईयां की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल ले रिम्स रेफर कर दिया गया है।

ट्रैक्टर सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव के दगदगवा तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक बच्चों की पहचान आशीष कुमार, अर्जुन कुमार और मुकेश कुमार है। घायल बच्चों को ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। साइकिल सवार के बचाने के क्रम में चालक ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया, जिससे यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ेंः गोरखपुरः ईंट-भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो मासूमों की मौत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+