गोरखपुरः ईंट-भट्टे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो मासूमों की मौत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर स्थित ईंट भट्टे पर शुक्रवार की सुबह दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों के गायब होने पर जब उनके मां- बाप ने खोजबीन शुरू की तब घटना का पता चला। क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक ईंट भट्टों पर रांची- झारखंड के सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। उनके परिवार के लोग भी उन्हीं ईट भट्टों पर रहते हैं। मां-बाप जब काम पर जाते हैं तो कैंपस में ही उनके बच्चे कच्ची-पक्की ईंटों के ढेर पर खेलते रहते हैं।

uttar pradesh gorakhpur wall collapsed two children died

मंगलपुर के साईं ईंट-भट्टे पर झारखंड के बरगांव के विरसा उरांव का परिवार काम करता है। उसके दोनों बच्चे हरीश(4) और सुजीत(2) खेल रहे थे। तभी अचानक भट्ठे की दीवार ढह गई। हादसे में दोनों दब गए। कुछ देर बाद मां-बाप ने तलाश शुरू की तब जाकर घटना की जानकारी हुई। किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि ईंट भट्ठा सरहरी स्टेट के राय अनूप प्रसाद का है।

घटना की सूचना पर सरहरी चौकी प्रभारी धनंजय राय, राजस्व कर्मचारी मौके पर गए। सस्ते दरों पर रांची- झारखंड आने वाले मजदूरों के लिए शिक्षा- स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता है। उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई कोई इंतजाम नहीं होता। ईंट पाथने से लेकर चट्टा लगाने तक मजदूरों की अहम भूमिका होती है। इसके बदले में वह कौड़ी का भाव पाते हैं।

ईंट भट्टे पर हुए हादसे की जानकारी पुलिस को देने के बजाय मालिक ने खुद ही निपटाने का प्रयास किया। उनके कर्मचारियों ने पीड़ित परिवार को किसी तरह से मैनेज करके लाशों को दाह संस्कार के लिए भिजवा दिया। लेकिन धीरे-धीरे यह बात खुल गई और किसी ने एसडीएम को बता दिया। तब इस प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+