झारखंड में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज, शाम 5.30 बजे गवर्नर से मिलेंगे चम्पाई सोरेन
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सरायकेला से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चम्पाई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार (31 जनवरी) को चम्पाई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था।

गवर्नर से मुलाकात करके चंपई सोरेन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायकों का समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश है। इसी के साथ झारखंड के राज्यपाल ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को राजभवन में मिलने के लिए शाम 5:30 बजे का समय दिया है।
ज्ञात हो कि बुधवार को झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन ने सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम नए मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तावित किय था। चंपई सोरेन को शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का करीबी नेता माना माना जाता है। वह अर्जुन मुंडा की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। बाद में निर्दलीय विधायक चुने जाने के बाद जेएमएम में शामिल हो गए थे।
यह भी पढ़ें क्या BJP झारखंड में भी करेगी खेला? 'झामुमो गठबंधन' में टूट का अंदेशा, बाहर भेजे जा सकते हैं विधायक












Click it and Unblock the Notifications