Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में INDIA गठबंधन कब करेगा सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा? जल्द रांची जाएंगे राहुल
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार (12 अक्टूबर 2024) को कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा।
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव साल के अंत में होने हैं। झारखंड के वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। केशव मेहता ने मीडिया से कहा, "आदर्श आचार संहिता की घोषणा के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला चर्चा के आधार पर किया जाएगा।"

ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav 2024: हरियाणा हार के बाद कांग्रेस का झारखंड में पूरा फोकस, 33 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग
सीटों पर चर्चा के लिए राहुल गांधी इसी महीने जाएंगे रांची
केशव मेहता ने कहा कि सभी गठबंधन सहयोगी एकजुट हैं और झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के साथ हैं। केशव महतो ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसी महीने रांची आएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि गांधी के दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
केशव महतो अगस्त में ही बनाए गए हैं झारखंड का नया अध्यक्ष
पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश को कांग्रेस की झारखंड इकाई का नया अध्यक्ष अगस्त 2024 में ही नियुक्त किया गया है। उन्होंने राजेश ठाकुर की जगह ली है। केशव महतो इससे पहले रांची जिले के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य ओबीसी मतदाताओं को एकजुट करना है।
ये भी पढ़ें- 'झारखंड में 10 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी HAM', चतरा में जीतन राम मांझी ने की घोषणा
Jharkhand Election Date: झारखंड में कब होगा विधानसभा चुनाव 2024?
झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा चुनाव आयोग अगले सप्ताह कर सकता है। झारखंड में विधानसभा के लिए वोटिंग छठ पूजा के बाद ही होगी। संभावना है कि नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में झारखंड में वोटिंग होगी। इस बार मतदान दो से तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा हो रहा है।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chuav 2024: भाजपा का जीत का फॉर्मूला सेट, BJP झारखंड में अब चलेगी हरियाणा वाला दांव












Click it and Unblock the Notifications