Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के इकलौत NCP विधायक कमलेश सिंह BJP में हुए शामिल, जानें इनका राजनीतिक सफर
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक कमलेश सिंह आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। कमलेश सिंह पलामू के हुसैनाबाद से लंबे समय से विधायक हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सह-प्रभारी हेमंत बिस्वा शर्मा ने कमलेश सिंह को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता दिलाई। कमलेश सिंह झारखंड में एनसीपी के एकमात्र विधायक थे और पार्टी के भीतर एक प्रमुख नेता हैं। वे झारखंड में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें- 'झारखंड में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा, घुसपैठियों को सिर्फ BJP भगा सकती है', चम्पाई ने हेमंत को दिया चैलेंज
कमलेश सिंह ने पहले ही घोषणा की थी कि वे अपने बेटे सूर्य सिंह और कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। पिछले साल जब एनसीपी दो धड़ों में बंट गई थी, तब कमलेश सिंह ने खुद को अजित पवार गुट के साथ जोड़ लिया था। कमलेश सिंह पहले एनसीपी के अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे और उनके बेटे सूर्य सिंह पार्टी के प्रवक्ता थे।
सूर्य सिंह ने भाजपा की तारीफ में कहा था कि, "भगवा पार्टी 'सबका साथ, सबका विकास' में विश्वास करती है। पार्टी आदिवासी और गैर-आदिवासी दोनों समुदायों को प्राथमिकता देती है, जिससे राज्य की राजनीति में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है।"
ये भी पढे़ं- 'हेमंत सरकार झारखंड में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना चाहती है',चुनाव से पहले मरांडी ने क्यों लगाया ऐसा गंभीर आरोप
Kamlesh Singh Political Journey: कमलेश सिंह का राजनीतिक सफर?
कमलेश सिंह ने चुनावों में जीत और हार दोनों का अनुभव किया है। कमलेश सिंह 1999 से ही एनसीपी में अहम भूमिका में हैं और तारिक अनवर जैसे नेताओं के साथ मिलकर पार्टी की स्थापना की है।
2005 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने उन्हें टिकट दिया और वे आरजेडी के संजय यादव के खिलाफ जीत हासिल करके पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे। हालांकि, 2009 में उन्हें फिर से टिकट दिया गया, लेकिन हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में वे चौथे स्थान पर रहे।
2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीएसपी उम्मीदवार के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 2019 में पार्टी ने एक बार फिर कमलेश पर भरोसा जताया और उन्होंने 25.20% वोटों के साथ हुसैनाबाद सीट जीती। गौरतलब है कि उस चुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।
ये भी पढे़ं- Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन












Click it and Unblock the Notifications