Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कितने फेज में होगी वोटिंग? जानें अपडेट
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उम्मीद है कि चुनाव आयोग जल्द ही राज्य चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। ताजा अपडेट के मुताबिक चुनाव आयोग अगले दो-तीन दिनों में झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।
इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 14 या 15 अक्टूबर तक इसकी घोषणा हो सकती है और इसके साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र और झारखंड में भी BJP अपनाएगी यही रणनीति? हरियाणा की जीत से बढ़ा मनोबल
झारखंड में कब कराए जा सकते हैं विधानसभा चुनाव?
गौरतलब है कि झारखंड का स्थापना दिवस 15 नवंबर को है। इस बात की प्रबल संभावना है कि झारखंड में भी चुनाव उसी दिन के आसपास कराए जा सकते हैं। नवंबर के तीसरे सप्ताह में नतीजे घोषित होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है, चुनाव उससे पहले ही हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- हरियाणा में मिली हार के बाद कांग्रेस महाराष्ट्र, झारखंड में सहयोगियों के बीच पड़ी कमजोर
17 अक्टूबर तक चुनाव आयोग कर सकता है घोषणा
नई महाराष्ट्र विधानसभा का गठन 26 नवंबर से पहले हो जाना चाहिए, जिससे 17 अक्टूबर से पहले चुनाव की घोषणा करना जरूरी है। चुनाव की घोषणा और नतीजों की घोषणा के बीच 40 दिन का अंतर होना चाहिए। उम्मीद है कि नवंबर के तीसरे हफ्ते तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। संभावना है कि झारखंड में 15 नवंबर के बाद तीन चरणों में मतदान होगा और नवंबर के तीसरे हफ्ते तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- Jharkhand: 'चुनाव से पहले खाते में पैसा डालने से कुछ नहीं होगा', सोरेन की मईया योजना को हेमंत ने बताया छलावा
81 विधानसभा सीटों पर दो से तीन चरणों में होंगे चुनाव
रिपोर्ट के मुताबिक इस बार झारखंड में 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है। झारखंड में इस बार दो से तीन चरणों में ही चुनाव कराए जाने की संभावना है।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। सभी सीटों के लिए नेता सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। यहां सीधा मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) गठबंधन के बीच होगा। 2019 के चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में हुए थे, जिसके नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे। महागठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications