Jharkhand Chunav: हेमंत को बरहेट सीट पर BJP के गमालियम हेम्ब्रम देंगे चुनौती, जारी हुई भाजपा की फाइनल लिस्ट
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी बहै। इस लिस्ट में भाजपा ने 2 उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा ने टुंडी और बरहेट सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बरहेट सीट से भाजपा ने गमालियम हेम्ब्रम को टिकट दिया है। वहीं टुंडी से विकास महतो को टिकट दिया गया है।
बरहेट सीट से जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं। भाजपा को इस सीट के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा था। भाजपा पहले यहां से लुईस मरांडी को टिकट देना चाहती थी। लेकिन लुईस मरांडी ने टिकट लेने से मना कर दिया था। फिलहाल वो जेमएमए में शामिल हो गई हैं।

ये भी पढ़ें- दिलचस्प मोड़ पर झारखंड चुनाव: NDA हो या INDIA गठबंधन, दोनों की बढ़ी परेशानियां, सीटों पर छिड़ी बहस!
इसके साथ ही बीजेपी ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा झारखंड की 81 सीटों में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें 11 महिलाओं को टिकट दिया गया था।
ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव 2024: ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 7 सीटों उतारे उम्मीदवार, क्या इंडिया गठबंधन को लगेगा झटका?
झारखंड में BJP किन 68 सीटों पर लड़ रही है चुनाव, देखें पूरी लिस्ट?
- धनवार: बाबूलाल मरांडी
- राजमहल: अनंत ओझा
- बोरियो (एसटी): लोबिन हेम्ब्रेम
- लिटीपाड़ा (एसटी): बाबूधन मुर्मू
- महेशपुर: नवनीत हेम्ब्रोम
- शिकारीपाड़ा (एसटी): परितोष सोरेन
- नाला: माधव चंद्र महतो
- जामताड़ा: सीता सोरेन
- दुमका (एसटी): सुनील सोरेन
- जामा (एसटी): सुरेश मुर्मू
- जरमुंडी: देवेन्द्र कुँवर
- मधुपुर: गंगा नारायण सिंह
- सारठ: रणधीर कुमार सिंह
- देवघर (एससी): नारायण दास
- पोरेयाहाट: देवेन्द्रनाथ सिंह
- गोड्डा: अमित कुमार मंडल
- महगामा: अशोक कुमार भगत
- कोडरमा: नीरा यादव
- बरकट्ठा: अमित कुमार यादव
- बरही: मनोज यादव
- बड़कागांव: रोशन लाल चौधरी
- हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद
- सिमरिया (एससी): उज्ज्वल दास
- बगोदर: नागेंद्र महतो
- जमुआ (एससी): मंजू देवी
- गांडेय: मुनिया देवी
- गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी
- बेरमो: रवींद्र पांडे
- बोकारो: बिरंची नारायण
- चंदनकियारी (एससी): अमर कुमार बाउरी
- सिंदरी: तारा देवी
- निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता
- धनबाद: राज सिन्हा
- झरिया: रागिनी सिंह
- बाघमारा: शत्रुघ्न महतो
- बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी
- घाटशिला (एसटी) ): बाबूलाल सोरेन
- पोटका (एसटी): मीरा मुंडा
- जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा दास साहू
- सरायकेला (एसटी): चम्पाई सोरेन
- चाईबासा (एसटी): गीता बलमुचू
- मझगांव (एसटी): बड़कुंवर गागराई ज
- जगन्नाथपुर (एसटी): गीता कोड़ा
- चक्रधरपुर (एसटी): शशिभूषण समद
- खरसावां (एसटी): सोनाराम बोदरा
- तोरपा (एसटी): कोचे मुंडा
- खूंटी (एसटी): नीलकंठ सिंह मुंडा
- खिजरी (एसटी): राम कुमार पाहन
- रांची : सी.पी. सिंह
- हटिया: नवीन जयसवाल
- कांके (एससी): जीतू चरण राम
- मांडर (एसटी): सन्नी टोप्पो
- सिसई (एसटी): अरुण ओरांव
- गुमला (एसटी): सुदर्शन भगत
- बिशुनपुर (एसटी): समीर ओरांव
- सिमडेगा (एसटी): श्रद्धानंद बेसरा
- कोलेबिरा ( एसटी): सुजन जोजो
- मनिका (एसटी): हरिकृष्ण सिंह
- लातेहार (एससी): प्रकाश राम
- पांकी: कुशवाहा शशि भूषण मेहता
- डालटनगंज: आलोक कुमार चौरसिया
- बिश्रामपुर: रामचन्द्र चंद्रवंशी
- छतरपुर (एससी): पुष्पा देवी भुइयां
- हुसैनाबाद: कमलेश कुमार सिंह
- गढ़वा: सत्येन्द्र नाथ तिवारी
- भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही
- बरहेट: गमलीयेल हेम्ब्रोम
- टुंडी: विकास महतो












Click it and Unblock the Notifications