'आदिवासी जनता को बरगलाया जा रहा है, JMM के लिए ये सिर्फ झंडा ढोने वाले', BJP नेता का बड़ा आरोप
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनावी परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे। झारखंड में इस बार अहम मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होने वाली है। भाजपा और जेएमएम के नेता एक-दूसरे पर हमलावर हैं।
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इनकी सरकार राज्य की आदिवासी जनता को बरगलाया रही है। अमर कुमार बाउरी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''भोले भाले आदिवासी जनता को किस प्रकार बरगलाया जा रहा है आप खुद ही देखिए, इसे कहते हैं जहर बोना।''

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन से लुईस मरांडी तक, झारखंड की 5 मशहूर महिला नेता कहां से लड़ेंगी चुनाव?
अमर कुमार बाउरी ने कहा, 'झामुमो, कांग्रेस के लिए आदिवासी समाज सिर्फ उनकी पार्टी का झंडा ढोने के लिए है। ये आदिवासी विरोधी लोग जान कर समाज को वंचित रखते हैं ताकि इनका शोषण किया जा सके। आदिवासी समाज इसबार ऐसे ठगों को करारा जवाब देगा!'
इस वीडियो में स्थानीय निवासी बता रहे हैं कि ये बात फैलाई जा रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा किसी भी आदिवासी का भला नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें- Champai Soren: चम्पाई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए क्या है हेल्थ अपडेट?
अमर कुमार बाउरी बोले- हेमंत राज में लूट की छूट है
अमर कुमार बाउरी अपने एक अन्य पोस्ट में कहा है, ''हेमंत जी हर योजना का बंटाधार करने में अव्वल है!यह बात पूरा राज्य जानता है कि मुख्यमंत्री जी के कथनी और करनी में आसमान-जमीन का फर्क है! हेमंत राज में लूट की छूट है, केस स्टडी-1 : एक दिन में 4 बार भोजन किया एक व्यक्ति, केस स्टडी-2 भोजन किया कोई, हस्ताक्षर किसी और का! और केस स्टडी-3 महिलाओं को बना दिया पिता या पति!"
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
- फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
- फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
- फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
- फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
- फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
- फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
- फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
- फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
- फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
- फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
- 23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
- 5 जनवरी 2025
झारखंड फेज-1: किन 43 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के पहले चरण में 13 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- कोडरमा
- बरकट्ठा
- बरही
- बड़कागांव
- हजारीबाग
- सिमरिया
- चतरा
- बहरागोड़ा
- घाटशिला
- पोटका
- जुगसलाई
- जमशेदपुर पूर्वी
- जमशेदपुर पश्चिमी
- ईचागढ़
- सरायकेला
- चाईबासा
- मझगांव
- जगन्नाथपुर
- मनोहरपुर
- चक्रधरपुर
- खरसावां
- तमाड़
- तोरपा
- खूंटी
- रांची
- हटिया
- कांके
- मांडर
- सिसई
- गुमला
- बिशुनपुर
- सिमडेगा
- कोलेबिरा
- लोहरदगा
- मनिका
- लातेहार
- पांकी
- डालटनगंज
- विश्रामपुर
- छतरपुर
- गढ़वा
- भवनाथपुर
झारखंड फेज-2: किन 38 सीटों पर होगी वोटिंग
झारखंड के दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। जो इस प्रकार हैं...
- राजमहल
- बोरियो
- बरहेट
- लिट्टीपाड़ा
- पाकुड़
- महेशपुर
- शिकारीपाड़ा
- नाला
- जामताड़ा
- दुमका
- जामा
- जरमुंडी
- मधुपुर
- सारठ
- देवघर
- पोड़ैयाहाट
- गोड्डा
- महगामा
- रामगढ़
- मांडू
- धनवार
- बगोदर
- जमुआ
- गांडेय
- गिरिडीह
- डुमरी
- गोमिया
- बेरमो
- बोकारो
- चंदनकियारी
- सिंदरी
- निरसा
- धनबाद
- झरिया
- टुंडी
- बाघमारा
- सिल्ली
- खिजरी












Click it and Unblock the Notifications