Jharkhand: हैदराबाद भेजे जा रहे हैं झामुमों के 39 विधायक, आज शपथ लेंगे झारखंड के नए सीएम
Jharkhand Updates: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज शपथ लेंगे. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

सीएम चंपई सोरेन के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में बसंत सोरेन और आलमगीर आलम भी शपथ लेंगे। बसंत सोरेन जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन के पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई है, वहीं आलमगीर आलम कांग्रेस विधायक हैं और हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
#WATCH | Ranchi: JMM leader Manoj Pandey says, "39 MLAs are going to Hyderabad... All those who have to be present will be present (during the oath ceremony)." pic.twitter.com/w4BmAjI31b
— ANI (@ANI) February 2, 2024
जबकि बसंत सोरेन दुमका के एमएलए हैं। इसके अतिरिक्त आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी। इसके आखिरी समय में एक या दो अन्य का नाम भी जुड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सभी जेएमएम-कांग्रेस विधायकों को विशेष विमान से हैदराबाद शिफ्ट किया जाएगा। 5 फरवरी को बहुमत साबित करने के दिन ही सभी विधायक एक साथ हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे। इसके बाद 6 या 7 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना व्यक्त की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications