Today in Politics: चंपई सोरेन आज लेंगे झारखंड CM पद की शपथ, PM मोदी भारत मोबिलिटी एक्सपो को करेंगे संबोधित

Today in Politics: झारखंड में अब सियासी सस्पेंस खत्म होते दिख रहा है। विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन आज शुक्रवार 2 फरवरी को सीएम पद की शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक चंपई सोरेन दोपहर 12 से 1 बजे के बीच शपथ ले सकते हैं।

चंपई सोरेन के साथ और कितने लोग मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद चंपई सोरेन को अगले 10 दिनों में अपनी सरकार का बहुमत विधानसभा में साबित करना होगा।

Today in Politics

कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने इस बात की जानकारी दी है कि शपथ ग्रहण आज ही होगा। कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने कहा है कि अभी तक हमने शपथ ग्रहण कितने बजे होना है, इसपर विचार नहीं किया है। ये हम सब नेता ही आपस में तय करेंगे कि शपथ ग्रहण की टाइमिंग क्या होगी।

पीएम मोदी भारत मोबिलिटी एक्सपो को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 2 फरवरी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी शाम 4:30 बजे भारत मंडपम में इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी है।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो संपूर्ण परिवहन-संपर्क और मोटर-वाहन उद्योग मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। एक्सपो में प्रदर्शनियां, सम्मेलन, क्रेता-विक्रेता बैठकें, राज्य सत्र, सड़क सुरक्षा मंडप और गो-कार्टिंग जैसे जन-केंद्रित चीजें भी लोगों को आकर्षित करेगी।

मनीष सिसोदिया की बेल पर आज होगा फैसला

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया को रेगुलर बेल मिलेगी या नहीं, इसपर आज दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने वाला है। दिल्‍ली आबकारी घोटाले में फंसे मनीष सिसोदिया ने नियमित जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है, जिस पर आज सुनवाई है। कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अपना पक्ष रखेगी।

मनीष सिसोदिया की पत्नी पिछले कई दिनों से मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से पीड़ित हैं। इसी वजह से मनीष सिसोदिया ने कोर्ट से रेगुलर बेल मांगी है। इससे पहले मनीष सिसोदिया 11 नवंबर 2023 को अपने आवास पर पत्नी से मिले थे। कोर्ट ने उस वक्त 6 घंटे तक मुलाकात की इजाजत दी थी। फिलहाल मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+