Ramdas Soren: रामदास सोरेन ने झारखंड के कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, क्या ले पाएंगे चम्पाई सोरेन की जगह?
Ramdas Soren: झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में शुक्रवार (30 अगस्त) को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने चम्पाई सोरेन की जगह ली है। चम्पाई सोरेन आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले हैं।
विधायक रामदास सोरेन को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शपथ दिलाई है। रामदास सोरेन ने चम्पाई सोरेन के इस्तीफे के बाद हेमंत कैबिनेट में अपनी जगह बनाई है। ये पहली बार है जब रामदास सोरेन झारखंड सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Recommended Video
क्या रामदास सोरेन ले पाएंगे चम्पाई सोरेन की जगह?
रामदास सोरेन भी चम्पाई सोरेन संथाल आदिवासी समाज से नाता रखते हैं। उनका कोल्हन क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रभाव है। रामदास सोरेन घाटशिला से दो बार विधायक चुने गए हैं। रामदास सोरेन को अपनी कैबिनेट में जगह देकर हेमंत सोरेन डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं रामदास सोरेन, जो बनेंगे चम्पाई सोरेन की जगह मंत्री, पहली बार कैबिनेट में होंगे शामिल
रामदास सोरेन ने आज सुबह 11 बजे राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने हेमंत कैबिनेट में चम्पाई सोरेन की जगह ली है लेकिन क्या सच में वो चम्पाई सोरेन की जगह ले पाएंगे? रामदास को खुद चम्पाई सोरेन का करीबा माना जाता है। ऐसे में हेमंत सोरेन ने रामदास को मंत्री बनाकर बगावत को शांत करने की कोशिश की है। वहीं संथाल आदिवासी समाज को भी साथ रखने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें- झारखंड में आज सियासी टशन, चम्पाई सोरेन भाजपा में होंगे शामिल
राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल हेमंत सोरेन का पूरा ध्यान कोल्हन क्षेत्र में पार्टी का दबदबा बनाए रखने का है। कोल्हन में चम्पाई सोरेन का शुरू से दबदबा रहा है। वे अपने 40 साल से ज्यादा की राजनीतिक करियर में कोल्हन इलाके का प्रतिनिधित्व किया है। यही वजह है कि चम्पाई सोरेन की बगावत पर भी हेमंत ने चुप्पी साधी हुई थी। कहा जा रहा है कि चम्पाई के भाजपा में जाने से जेएमएम को कोल्हन इलाके में नुकसान उठाना पड़ सकता है। यही वजह है कि हेमंत ने संथाल समाज से आने वाले रामदास सोरेन को कैबिनेट में शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications