Womens Football World Cup:झारखंड की 6 बेटियों को टीम में मिली जगह, India Vs America के मैच में दिखेगा जलवा
भारतीय कोच डेनेरबी ने कहा कि खलाड़ी जब मैदान में होता है तो उसका पूरा फोकस खेल पर होता है, उसकी पहली प्राथमिकता होती है कि खेल में अच्छा प्रदर्शन करें। भारतीय टीम के पूरे खिलाड़ी की बात की जाए तो बतौर गोलकीपर मेलोडी...
FIFA Womens Football World Cup के लिए अंडर-17 टीम की घोषणा हो चुकी है। फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के लिए टीम के 21 सदस्यों की घोषणा मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने की है। ग़ौरतलब है कि महिला फुटबाल टीम में झारखंड की अस्तम उरांव को बतौर कप्तान टीम में जगह मिली है। वहीं 5 और खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि भारत में 11 अक्टूबर से होने जा रहे फीफा अंडर-17 विश्व कप में इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है। इसमें मेजबान भारत के साथ अमेरिका, मोरक्को और ब्राजील भी शामिल है। वहीं झारखंड के लोगों ने बेटी के टीम में जगह मिलने पर खुशी ज़ाहिर किया। इसके साथ कहा कि पहली बार बच्चियां विश्व कप के लिए खेल रही हैं। अच्छा प्रदर्शन कर सभी लोगों का नाम रोशन करेंगी।

11 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम का सामना अमेरिका की टीम से होगा। भारतीय टीम में शामिल झारखंड की 6 बेटियों को मैच मे जलवा दिखाना होगा क्योंकि उन्हीं के राज्य को टीम कप्तानी मिली है। अस्तम उरांव के कंधों पर बतौर कप्तान टीम के सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की ज़िम्मेदारी रहे ही। भारत की महिला फुटबॉल टीम में झारखंड से चुनी गई बेटियों में अस्तम उरांव (कप्तान), अंजलि मुंडा, नीतू लिंडा, अनीता कुमारी, सुधा अंकिता टिर्की और पूर्णिमा कुमारी का नाम शामिल है।11 से 30 अक्टूबर तक भुवनेश्वर, मडगांव (गोवा) और नवी मुंबई में फुटबॉल टूर्नामेंट खेला जायेगा। ग़ौरतलब है कि टूर्नामेंट में होने वाली भारत टीम के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय कोच डेनेरबी ने मीडिया से मुखितब होते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट खेलने का नया तजुर्बा रहेगा। भारतीय टीम ने पहले कभी विश्व कप में भाग नहीं लिया है। यह मैच बहुत ही अलग तरह का होने वाला है।
भारतीय कोच डेनेरबी ने कहा कि खलाड़ी जब मैदान में होता है तो उसका पूरा फोकस खेल पर होता है, उसकी पहली प्राथमिकता होती है कि खेल में अच्छा प्रदर्शन करें। भारतीय टीम के पूरे खिलाड़ी की बात की जाए तो बतौर गोलकीपर मेलोडी चानू कीशम, मोनालिसा देवी मोइरंगथम, और अंजलि मुंडा रहेंगी। वहीं डिफेंडर अस्तम उरांव, नकेता, काजल, पूर्णिमा कुमारी, शिल्की देवी हेमम और वार्शिका रहेंगी। इसके अलावा मिडफील्डर में बबीना देवी लिशम, शैलजा, नीतू लिंडा और शुभांगी सिंह रहेंगी। फॉरवर्ड में अनीता कुमारी, नेहा, लिंडा कॉम सर्टो, रेजिया देवी लैशराम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, शेलिया देवी लोकतोंगबम, सुधा अंकिता टिर्की और लावण्या उपाध्याय खेलेंगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: पिता का उठ चुका है साया, मां ने दिया हौसला, बतौर ऑल राउंडर गेंदबाज T-20 में खेलेंगी सरिता












Click it and Unblock the Notifications