झारखंड से कोरोना के राहत भरे आंकड़े, बीते दो दिनों में एक भी मौत नहीं, रिकवरी रेट 98% से भी अधिक

रांची, 02 जुलाई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर काफी हद तक ब्रेक लग चुका है, लेकिन कोविड से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार पहुंच गया है, इस बीच झारखंड से एक राहत भरी खबर सामने आई है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते दो दिनों से प्रदेश में कोविड की वजह से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है, हालंकि शुक्रवार को 96 नए मामलों के साथ अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,45,706 पर पहुंच गई है।

Coronavirus Report from Jharkhand not a single fatality in the last two days 96 new patients surfaced

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन झारखंड के किसी भी हिस्से में कोरोना मरीज की मौत रिपोर्ट नहीं की गई। प्रदेश में अब तक कोविड से मौत का कुल आंकड़ा 5,113 रहा है। नए मामलों की बात करें तो 2 जुलाई तक राज्य में 96 केस सामने आए, इनमें से 10-10 राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम में दर्ज किए गए। वहीं, गिरिडीह में 9, बोकारो और गुमला में 8-8 नए कोरोना मरीज मिले।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केजरीवाल सरकार ने शुरू की तैयारी, लोगों को मिलेगा हेल्थ कार्ड

बुलेटिन के मुताबिक झारखंड में अब कोरोना के 854 एक्टिव मरीज है, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 156 लोग ठीक हुए जिसके बाद प्रदेश में कुल रिकवरी 3,39, 739 हुई है। राज्य में मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत 1.30 प्रतिशत से अधिक है। इसके अलावा झारखंड में कोरोनो वायरस मरीजों के ठीक होने की दर में उछाल आया है, यह 98.27 प्रतिशत पर पहुंच गई है जो नेशलन रिकवरी रेट (96.90 प्रतिशत) से अधिक है। जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक 1,00,35,595 कोविड सैंपल का टेस्ट किया जा चुका है, गुरुवार से बुलेटिन जारी होने तक 51,924 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+