सीएम सोरेन ने वीर शहीद बाबा तिलका मांझी को किया नमन, कहा- जय झारखंड
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंकने वाले वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर उन्हें नमन किया है।

सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल फूंकने वाले वीर शहीद बाबा तिलका मांझी जी की जयंती पर शत-शत नमन।देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर, सन् 1778 में, इन्होंने रामगढ़ कैम्प से अंग्रेजों को खदेड़ दिया था।हूल जोहार !
झारखंड के वीर शहीद अमर रहें।जय झारखण्ड !
ज्ञात हो कि तिलक मांझी बिहार की धरती पर पैदा थे। उनकी जन्मतिथि 11 फरवरी 1750 को बिहार के सुल्तानगंज में तिलकपुर नाम के गांव में एक संथाल परिवार में हुआ। कई इतिहासकार तिलका मांझी को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मानते हैं। उनके जीवन पर महाश्वेता देवी ने बांग्ला भाषा में 'शालगिरार डाके' और राकेश कुमार सिंह ने हिंदी में 'हुल पहाड़िया' लिखा है। जब अंग्रेज कई तरीकों से भारत के हर हिस्से में अपना व्यापार और कब्जा जमाने की कोशिश में जुटे थे। इसके लिए फिरंगी साम-दाम, दंड-भेद समेत सभी तरकीब लगा रहे थे। तब भूमि, खेती और जंगली संसाधनों के रक्षक और आदिवासियों से अंग्रेजों के मध्य संघर्ष शुरू हुआ और तिलका इस आंदोलन के प्रमुख नेता थे।
यह भी पढ़ें झारखंड: सीएम चंपई सोरेन बोले- हजार आरोप लगा लो, ना झुकेंगे और ना ही समझौता करेंगे












Click it and Unblock the Notifications