झारखंड: सीएम चंपई सोरेन बोले- हजार आरोप लगा लो, ना झुकेंगे और ना ही समझौता करेंगे

झारखंड में सत्‍ता संभालने के बाद से ही मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन राज्‍य के विकास और जनता के कल्‍याण से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू की गई योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने के साथ-साथ सीएम चंपई एक के बाद एक जनता से जुड़े फैसले ले रहे हैं।

jharkhand soien

हाल ही में झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना में हजारों जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध करवने के लिए पहली किस्‍त सौंपी।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा आप हजार आरोप लगा लो, लाख साजिशें कर लो लेकिन इन जैसे आम लोगों का आशीर्वाद साथ है, तब तक हमारी सरकार राज्य के हर आम आदमी के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाने का प्रयास जारी रखेगी।

सीएम चंपई ने कहा हम बाबा तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो- कान्हू जैसे वीरों के वंशज हैं, ना दबाव में झुकेंगे, ना समझौता करेंगे। देश ने देखा कि किस प्रकार महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में दबाव बना कर सरकारें गिराई गईं, फिर भ्रष्ट्राचार के आरोप भी गायब हो गये, लेकिन झारखंड नहीं झुकेगा।

उन्‍होंने कहा आंदोलनकारी सीबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन पर हो अत्‍याचार के लिए खिलाफ हम लड़ेगे और हम समझौता नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता और झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रर्वतन निदेशालय ने कार्रवाई की है जिसमें मनी लॉड्रिंग और भू माफिया के साथ उनके कथित संबंधों के का आरोप है।

इसके अलावा कुछ अचल संपत्तियों के कथित अवैध कब्जे का भी आरोप है। केंद्रीय एजेंसी ने अपनी जांच के आधार पर हेमंत सोरेन को अरेस्‍ट किया था उन पर आरोप है कि झारखंड में माफियाओं की ओर से भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक बड़े रैकेट' से जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+