सिलक्यारा सुरंग बचाव दल को CM हेमंत सोरेन का सलाम, कहा- सभी टीमों को हार्दिक धन्यवाद
Jharkhand News: उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में लगभग 17 दिन तक फंसे रहने के बाद सभी 41 श्रमिकों को मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस सफलता को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी ख़ुशी जाहिर की है।

सीएम सोरेन ने आगे लिखा कि देश के निर्माण में किसी भी श्रमिक की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रकृति और समय का पहिया बार-बार बता रहा है कि हमारी नियत और नीति में श्रमिक सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।
ज्ञात हो कि उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार शाम को 17 दिन बाद सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 60 मीटर के रेस्क्यू शॉफ्ट में स्टील के पाइप से इन श्रमिकों को बिना छक्के वाले स्ट्रेचर के बाहर निकाला गया है। सुरंग से निकालने के पश्चात् सभी को टनल के निकट बनाए गए टेम्परेरी अस्पताल ले जाया गया था। अच्छी खबर यह है कि सभी मजदूर स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें Tunnel Rescue: 41 जिंदगियां बचाने उत्तरकाशी पहुंचे 'ड्रोन मैन', जानिए कौन हैं मिलिंद राज












Click it and Unblock the Notifications