Tunnel Rescue: 41 जिंदगियां बचाने उत्तरकाशी पहुंचे 'ड्रोन मैन', जानिए कौन हैं मिलिंद राज

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में हुए हादसे के बाद उसमें फंसे 41 मजदूरों को आज (27 नवंबर) 16वां दिन है। उनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अंतिम चरण में था, लेकिन मशीन के फंसने से बचाव अभियान में रुकावट आ गई है।

ऐसे में अब कई और विकल्पों पर काम किया जा रहा है, जिसमें से एक मैनुअल ड्रिलिंग है। ऐसे में वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है, जिसका मतलब सुरंग के ऊपर के पहाड़ की खुदाई की जा रही है। इस बीच अंदर फंसे मजदूरों के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है, जिसके लिए ड्रोन मैन मिलिंद राज रेस्क्यू ऑपरेशन स्थल पहुंच गए हैं।

tunnel drone man

दरअसल, अब मजदूरों को निकालने में वक्त लग सकता है तो ऐसे में अंदर फंसे 41 लोगों की स्थिति क्या है? वो जानने के लिए ड्रोन तकनीक की मदद ली जा रही है।

सेहत और मेंटल हेल्थ का लगेगा पता

अंदर फंसे लोगों की सेहत और मेंटल हेल्थ कैसी है, वो कैसा महसूस कर रहे हैं। इसका पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद से मजदूरों से संपर्क किया जाएगा। ड्रोन से मजदूरों का हाल चाल पता किया जाएगा। इस काम के लिए ही ड्रोन मैन मिलिंद राज से संपर्क किया है। लखनऊ के रहने वाले मिलिंद राज एक रोबोटिक साइंटिस्ट हैं।

रोबोटिक्स एक्सपर्ट मिलिंद राज ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी एएनआई को रोबोटिक्स एक्सपर्ट मिलिंद राज ने बताया कि मैं सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए यहां हूं। यह एक घरेलू स्वदेशी तकनीक है। हमारे पास चौबीसों घंटे श्रमिकों के स्वास्थ्य की निगरानी करने का सिस्टम है। इंटरनेट सेवा भी दिया जाएगा। इसके अलावा यह बचाव रोबोटिक सिस्टम मीथेन जैसी खतरनाक गैसों का पता लगाने में मदद करेगी।

जानिए कौन हैं ड्रोन मैन मिलिंद राज?

इससे पहले भी कई बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में मिलिंद राज मदद कर चुके है और लोगों की जान बचाई है। इसके अलावा वो अपनी ड्रोन तकनीक के जरिए भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। इसके अलावा वो कृषि, रेलवे के लिए भी ड्रोन बना रहे हैं।

विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उनके काम के लिए मिलिंद को बहुत तारीफें मिल चुकी है। मिलिंग के कामों से पूर्व राष्ट्रपति और साइंटिस्ट एपीजे अब्दुल कलाम भी काफी प्रभावित थे। उन्होंने ही उनका नाम 'ड्रोन मैन ऑफ इंडिया' दिया था। इसके अलावा फरवरी 2023 में इनवेस्टर्स समिट में पीएम मोदी से भी मिलिंद की प्रशंसा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+