T20 World Cup में मिली मज़दूर परिवार के बेटे को जगह, भारतीय टीम में खेलेंगे सुजीत

T20 World Cup सुजीत के टीम में आने की कहानी तो आपने जान ली, अब उसके परिवार की स्थिति से भी आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। सुजीत का ताल्लुक एक बहुत ही गरीब परिवार से है। वह परिवार में 4 भाई हैं जिसमे उनके 3 भाई और वह...

T20 World Cup में अपनी जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। विश्वकप खेलने का नाम सुनते ही ज़ेहन में सिर्फ बड़े खिलाड़ियों का नाम ही आता है। आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी को मात देते हुए टी-20 वर्लकप तक का सफर तय किया है, आइए जानते हैं कौन हैं सुजीत मंडा जिका चयन ब्लाइंड टी-20 विश्प कप के लिए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा का रहेने वाले सुजीत मुंडा 4 से 17 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में टीम इडिया के 17 सदस्यों में शामिल खिलाड़ियों में से एक हैं।

तेज गेंदबाज सुजीत ने बनाई अपनी पहचान

तेज गेंदबाज सुजीत ने बनाई अपनी पहचान

सुजीत मुंडा ने 2014 से क्रिकेट खेलना शुरु किया था, उन्होंने बतौर तेज़ गेंदबाज अपनी पहचान बनाई है, इसके साथ वह बैट्समैन की भी भुमिका निभा लेते हैं। 8 साल के क्रिकेट कैरियर में उन्होंने कई सीरीज़ (द्विपक्षीय और त्रिपक्षीय) में अपने हुनर का परचम लहराया है। अब सुजीत मुंडा टीम इंडिया की तरफ़ से विश्प कप खेलने जा रहे हैं। सुजीत बचपन से एथलेटिक्स खेलते आ रहे थे, साल 2014 में उन्होंने क्रिकेट की दुनिया की तरफ रुख किया। सुजीत 10वीं परीक्ष पास करने के बाद बेहतर शिक्षा के लिए दिल्ली रवाना हुए। वहां वह शिक्षा हासिल कर ही रहे थे कि एक दिन उसके दोस्त गोलू का उन्हे कॉल आया जो कि ब्लाइंड क्रिकेट टीम का इंडिया की तरफ़ से प्रतिधिनित्व कर रहे थे।

झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम में हुआ चयन

झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम में हुआ चयन

गोलू ने सुजीत को क्रिकेट खेलने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने (सुजीत) ने क्रिकेट की तरफ रुख किया और झारखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम के लिए लगातार तीन साल (2014-2017) तक खेलते हुए अपनी अलग पहचान बना ली। जिसके बाद उनका सेलेक्शन टीम इंडिया के लिए साल 2018 में हो गया। टीम इंडिया में शामिल होने के बाद से वह भारतीय टीम के एक होनहार खिलाड़ी के तौर पर अहम सदस्यों की गिनती में शुमार हैं।

बेहद ग़रीब परिवार से हैं सुजीत

बेहद ग़रीब परिवार से हैं सुजीत

सुजीत के टीम में आने की कहानी तो आपने जान ली, अब उसके परिवार की स्थिति से भी आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं। सुजीत का ताल्लुक एक बहुत ही गरीब परिवार से है। वह परिवार में 4 भाई हैं जिसमे उनके 3 भाई और वह (सुजीत) है। सुजीत के तीनों भाई मज़दूरी कर जिंदगी गुज़ार रहे हैं। सुजीत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि दृष्टिहीनता का शिकार होने के बावजूद उनके परिवार वालों ने काफी योगदान दिया। यह उनके परिवार वालों की ही देन है जो वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

समाज के लोगों ने दिया था मां को ताना

समाज के लोगों ने दिया था मां को ताना

सुजीत मुंडा ने बताया कि उनकी मां हमेशा उनका हमेशा सपोर्ट करती थी, दृष्टिहीनता की वजह से समाज के लोग उनकी मां को ताना देते थे। इन सब चीज़ों को दरकिनार करते हुए उनकी मां सुजीत की अच्छे से परवरिश करती रहीं और मनोबल बढ़ाती रहीं। सुजीत ने कहा कि आज मेरे सिर पर मां का साया नहीं है, मै हमेशा मां को याद कर करता हूं। मां ने ही मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है। सुजीत के परिवार के बारे में जानने के बाद अब हम आपको उनके क्रिकेट टीम में चयन के संघर्ष की कहानी भी बताने जा रहे हैं।

विश्पकप टी-20 में खेलेंगे सुजीत मुंडा

विश्पकप टी-20 में खेलेंगे सुजीत मुंडा

सुजीत मुंडा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज साल 2018 में खेला था। भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच खेले गए त्रिपक्षीय सीरीज में साल 2020 में खेला। इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दुबई में खेले गये त्रिपक्षीय सीरीज में शामिल थे। सुजीत की मानें तो 3 चरणों में ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया था। पहले चरण में पूरे देश से कुल 56 खिलाड़ियों को सेलेक्ट किया गया था। दूसरे चरण में 56 में से 29 खिलाड़ियों का सेलेक्शन हुआ। उसके बाद तीसरे चरण में 29 खिलाड़ियों में 17 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में वर्ल्ड कप खेलने के लिए जगह मिली ।

ये भी पढ़ें: बिहार: पिता का उठ चुका है साया, मां ने दिया हौसला, बतौर ऑल राउंडर गेंदबाज T-20 में खेलेंगी सरिता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+