झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो किन-किन कामों को दी जाएगी प्राथमिकता? अब खुद बाबूलाल मरांडी ने बताया?
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी। प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची तैयार करना भी शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। भाजपा ने पिछले चुनाव में सत्ता गंवाई थी, और इस बार वह वापसी करने की कोशिश करेगी।
इसी बीच भाजपा प्रदेश प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बताया है कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो सबसे पहले किन-किन कामों को प्राथमिकता दी जाएगी। शुक्रवार (13 सितंबर) को बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ जिले में संथाल परगना में आदिवासियों की घटती जनसंख्या और लुटती जमीन के विरोध में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर निशाना साधा।

ये भी पढ़ें- झारखंड चुनाव: बेटे-बेटी और पत्नियों का सियासी डेब्यू कराने में जुटे दिग्गज नेता, जानिए कौन-कौन बनेगा उम्मीदवार
बाबूलाल मरांडी बोले- हर घर, हर जन तक पहुंचेगी BJP की जनकल्याणकारी योजनाएं
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार सत्ता में आती है तो हर घर, हर जन तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचेगी। बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही खदानों का आवंटन मूल रैयतों के नाम पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 लाख रुपए का लोन बिना गारंटी के उपलब्ध करा रहे हैं। खदान के संचालन के लिए स्थानीय लोगों को पूंजी और पोकलेन-जेसीबी भी भाजपा उपलब्ध कराएगी।''
ये भी पढ़ें- Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में भाजपा नेता इस तरह दिखा रहे हैं दबदबा, क्या हेमंत सोरेन खोज पाएंगे इसका काट
बाबूलाल मरांडी बोले-आदिवासी समाज का कल्याण हमारी प्राथमिकता
बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संथाल आदिवासी समाज से आने वाली बहन द्रौपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बनाया। छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री आदिवासी समाज के व्यक्ति को बनाया, ओडिशा का नेतृत्व संथाल आदिवासी समाज के मुख्यमंत्री को सौंपा। आजादी के बाद 65 सालों तक आदिवासियों के घर में बिजली नहीं पहुंची थी, गांवों तक सड़क नहीं पहुंची थी। प्रधानमंत्री जी ने आदिवासी समाज के घर-घर तक बिजली और सड़क पहुंचाई।भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया।''
'हेमंत को अपने कुकृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए'
हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन को अपने जनविरोधी कृत्यों के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 5 लाख सरकारी नौकरी, गरीबों के खाते में 72,000 रुपये, दस लाख ग्रीन कार्ड धारकों को और विधवा महिलाओं को पेंशन देने जैसे अनेक मुद्दों पर हेमंत सोरेन ने जनता के सामने झूठ बोला है, खोखला वादा किया है। हेमंत को अपने कुकृत्यों के लिए माफी मांगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: क्या चम्पाई से डर गए हेमंत सोरेन? कोल्हन में डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में लगी JMM
झारखंड में इस बार काफी दिलचस्प होगा विधानसभा चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कौन सी पार्टी बाजी मारेगी, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन एक बात तय है कि इस बार का चुनाव काफी रोमांचक होगा और मतदाताओं को कई विकल्प मिलेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतदाताओं के रुझान पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार का मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है, जिसमें भाजपा, झामुमो और कांग्रेस तीनों ही प्रमुख दावेदार होंगे।
सभी प्रमुख दलों ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतार रही है। वहीं, झामुमो ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा है ताकि वे मतदाताओं से सीधे संवाद कर सकें।
चुनाव आयोग ने भी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। आयोग का कहना है कि वे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।












Click it and Unblock the Notifications