Asian Games: पिता ठेले पर बेचते हैं फल, बेटी ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, जिले में खुशी का माहौल

Asian Games में जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की रहने वाली ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा ने 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में महिला वर्ग में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। ऐश्वर्या के सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनके गांव के साथ ही जिले में खुशी का माहौल है।

एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा का अब तक का जीवन चुनौतियों से भरा रहा है। ऐश्वर्या के पिता कैलाश मिश्रा मुंबई में फल बेचते हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या का भाई कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी कर रहा है।

father-sells-fruits-on-a-cart-daughter-won-medals-in-asian-games-in-jaunpur-up

गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि ऐश्वर्या के पिता कैलाश मिश्रा की पढ़ाई जौनपुर से ही हुई लेकिन दसवीं में वे फेल हो गए उसके बाद अभी मुंबई चले गए। मुंबई में ही उन्होंने फल और भाजी बेचने का काम शुरू किया। उसके बाद मुंबई में ही उन्होंने शादी भी की।

शादी होने के बाद उनके तीन बच्चे हुए जिसमें दूसरे नंबर की बेटी ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा बचपन से ही दौड़ने में काफी तेज थी। ऐसे में पिता को लगा की बेटी को पढ़ाने की साथ ही इस दिशा में भी मेहनत करने की आवश्यकता है। ऐसे में जौनपुर के रहने वाले सुमित सिंह द्वारा ऐश्वर्या को मैराथन में शामिल होने के लिए तैयारी कराई जाने लगी।

पढ़ाई के साथ ही ऐश्वर्या लगातार मेहनत करती रही और स्कूल के साथ ही विश्वविद्यालय और अन्य स्थानों पर हमेशा चैंपियन बनती रही। मेहनत के बल पर ही ऐश्वर्या को साईं जैसे प्रतिष्ठित कैंप में जगह मिली और वह वहां तैयारी करने लगी। जौनपुर में कैलाश मिश्रा को जानने वाले लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या ने जौनपुर का मान बढ़ाया है।

ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा सिल्वर मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा ट्वीट करके बधाई दी गई है। इसके अलावा ऐश्वर्या के पिता का कहना है कि ऐश्वर्या का अगला लक्ष्य ओलंपिक में मेडल जीतना है। चीन से वापस लौट के बाद केवल 10 दिन तक ऐश्वर्या उनके साथ रहेगी उसके बाद कैंप में तैयारी करने के लिए चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+