Jammu kashmir: पति की हत्या में शामिल आतंकी की मौत पर पत्नी ने कहा-आज हमें न्याय मिला है
एनकाउंटर मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय थे। इनमें से दो की पहचान हुई है। आतंकी लतीफ लोन शोपियां का रहने वाला था, जो कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या में शामिल था।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में इस साल अक्टूबर में आंतकवादियों ने कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद से घाटी के लोगों में रोष देखने को मिला। लगातार निशाना बनाकर की जा रही कश्मीरी पड़ितों की हत्याओं ने सरकार की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। मंगलवार को सुरक्षाबलों ने पूरन कृष्ण भट की हत्या में शामिल आतंकियों को मार गिराया।
एनकाउंटर मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय थे। इनमें से दो की पहचान हुई है। आतंकी लतीफ लोन शोपियां का रहने वाला था, जो कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या में शामिल था। लतीफ लोन के मारे जाने पर कृष्ण भट्ट की पत्नी ने कहा कि आज शोपियां में एक मुठभेड़ में उनके पति की हत्या में शामिल आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। हमें न्याय मिला है। ऐसा होना ही था, क्योंकि उसने एक निर्दोष व्यक्ति को मार था। सुरक्षा बलों ने अच्छा काम किया।
इस एनकाउंटर में अनंतनाग का उमर नजीर भी मार गिराया गया है। वह नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। तिल बहादुर समेत दो श्रमिक बीते नवंबर के पहले सप्ताह में अनंतनाग में एक स्कूल परिसर के बाहर आतंकी हमले में जख्मी हुए थे। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान तिल बहादुर की मौत हो गई थी। वहीं कश्मीरी हिंदु पूर्ण कृष्ण भट्ट की हत्या 13 अक्टूबर को शोपियां में उसके घर के बाहर ही हुई थी।
जम्मू कश्मीर: घाटी में 2020-2022 के बीच 9 कश्मीरी पंडितों की हुई हत्या, सबसे अधिक मौत इस साल
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सेना की तरफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एनकाउंटर में कई आतंकियों को ढेर भी किया गया। इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 126 लोकल आतंकी थे। इसके अलावा घाटी में इस साल टारगेट किलिंग में अब तक 21 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें कश्मीरी पंडित, राज्य के बाहर से आए मजदूर और सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications