Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू-कश्मीर: डोडा में हुए 2 अलग-अलग हादसों में 5 की मौत, एक लापता

जम्मू, 5 सितंबर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार सुबह दो हादसे हुए, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा एक शख्स लापता बताया जा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashmir

डोडा पुलिस के मुताबिक सिर्फ छह घंटों के अंदर जिले में दो हादसे हुए। ये दोनों हादसे डोडा-भद्रवाह मार्ग पर हुए, जिसमें अभी तक 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें डोडा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं एक शख्स हादसे के बाद लापता हो गया। अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में सड़क के पास की नदी में सर्च अभियान चला रही है।

पहला हादसा डोडा में गलगंधर के पास हुआ, जहां एक कार नीरू नदी में जा गिरी। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास हुआ, जहां कार 400 फीट नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें चार लोगों की तुरंत मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान शिवा गांव के रहने वाले सत्या देवी, सतीशा देवी, विक्रम सिंह और लेख राज के रूप में हुई है। सभी एक शादी में शामिल होने भद्रवाह जा रहे थे।

वहीं दूसरी ओर मुगल मार्केट में एक कार हादसे का शिकार हुई, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। वहीं कार सवार रविंदर कुमार लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

जितेंद्र सिंह ने जताया शोक
वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आधी रात से आज सुबह तड़के 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने डीसी डोडा से बात की। एक घायल को जीएमसी डोडा ले जाया गया है, जरूरत पड़ने पर उनको आगे की सहायता प्रदान की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+