Jammu Kashmir: बम बारूद नहीं, बिस्कुट की मदद से मारा गया आतंकवादी उस्मान, सेना ने बताया दिलचस्प किस्सा

Lashkar-e-Taiba Commander Usman: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक महत्वपूर्ण आतंकवाद रोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर उस्मान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ श्रीनगर के खानयार इलाके में हुई, जो कि पिछले दो सालों में इस क्षेत्र में हुई पहली बड़ी मुठभेड़ है।

सफलता के पीछे बिस्कुटों से जुड़ा किस्सा

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान आवारा कुत्तों की उपस्थिति एक बड़ी चुनौती बन गई थी। इन कुत्तों के भौंकने से आतंकवादी सतर्क हो सकते थे। इसे रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने कुत्तों को शांत करने के लिए बिस्कुटों का इस्तेमाल किया, जिससे अभियान को बिना किसी बाधा के अंजाम दिया जा सका।

india news

दरअसल, जब खुफिया जानकारी में रिहायशी वाले इलाके में उस्मान की उपस्थिति का संकेत मिला ,तो बिना किसी नुकसान के अभियान की सफलता तय करने के लिए 9 घंटे की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई। अभियान के दौरान एक बड़ी चिंता आवारा कुत्तों की उपस्थिति थी, जिनके भौंकने से आतंकवादी चौकन्ना हो सकता था। इस रोड़े को दूर लिए खोजी टीमों को बिस्कुट दिए गए। जब ये टीम अपने टारगेट की तरफ बढ़ीं, तो उन्होंने आवारा कुत्तों को शांत करने के लिए बिस्कुट खिलाए।

यह भी पढ़ें CG: दामाखेड़ा आश्रम पर हमले की घटना से भड़के कबीरपंथी, दी आंदोलन की चेतावनी

नमाज से पहले ही तैयार की गई योजना

इस ऑपरेशन की योजना को फज्र की नमाज से पहले ही तैयार किया गया था। सुरक्षाबलों ने 30 घरों के इर्द-गिर्द घेरा डालकर उस्मान को पकड़ने की कोशिश की। उस्मान, जो कि एके-47, पिस्तौल और ग्रेनेड से लैस था, ने सुरक्षाबलों पर भारी फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और कुछ घंटों तक चली मुठभेड़ के बाद उसे ढेर कर दिया गया।

मुठभेड़ में क्या हुआ?

मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई गई है। यह अभियान लश्कर-ए-तैयबा की शाखा 'द रेसिस्टेंस फ्रंट' के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो कि गैर-स्थानीय मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों पर हमलों में शामिल रहा है। इस सफल अभियान ने यह बताया है कि सुरक्षाबल अद्वितीय और अपरंपरागत समाधानों को अपनाते हुए आतंकवादियों के खिलाफ अपनी प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने के लिए कितनी दूर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें पप्पू यादव को धमकी देने के पीछे क्या था महेश पांडेय का मकसद? दिल्ली से गिरफ्तार शख्स ने उगला सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+