पप्पू यादव को धमकी देने के पीछे क्या था महेश पांडेय का मकसद? दिल्ली से गिरफ्तार शख्स ने उगला सच

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आरोपी महेश पांडे का लॉरेंस बिश्नोई या उसकी गैंग से कोई संबंध नहीं है। हालाकिं आरोपी से पूछताछ के बाद सामने आई बातें चौकाने वाली हैं।

लॉरेंस बिश्नोई का फोटो किया डाउनलोड

जानकारी के अनुसार, महेश पांडे पप्पू यादव से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में था, लेकिन उसका पप्पू यादव से सीधा कोई संपर्क नहीं था। आरोपी ने दुबई के नंबर से कॉल किया था और लॉरेंस बिश्नोई का फोटो डाउनलोड करके व्हाट्सएप पर अपनी डीपी बनाई थी। यह सिम कार्ड उसकी साली के नाम पर दुबई में पंजीकृत थी।

india news

पप्पू यादव का पीए बनाना चाहता था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पप्पू यादव को धमकी देने का मकसद आर्थिक फायदा उठाना था या वह किसी तरह से पप्पू यादव का पीए बनने की कोशिश कर रहा था। महेश पांडे पहले दिल्ली में कई सांसदों के यहां काम कर चुका था और उसे काम से निकाला गया था, जिसके बाद उसने यह धमकी देने का प्लान बनाया।

आरोपी पांडे ने यूएई में अपनी पत्नी की बहन से सिम कार्ड उधार में लिया था, फिर उसका प्रयोग करके व्हाट्सएप के माध्यम से पप्पू यादव से संपर्क करने के लिए किया।

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पप्पू यादव को कुछ अन्य नंबरों से भी धमकियां मिली हैं, जिनमें ज्यादातर नंबर भारत के हैं, जबकि एक नंबर मलेशिया का है, जिसकी जांच की जा रही है।

पप्पू यादव ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

ज्ञात हो कि पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग को चुनौती दी थी। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अगर कानूनी तौर पर अनुमति मिले ,तो वह बिश्नोई के गिरोह को "24 घंटे के भीतर" खत्म कर सकते हैं।

इसके बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी, जिसमें उन्हें गंभीर धमकियां दी गई थीं। इस घटना के बाद, पप्पू यादव ने केंद्र से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। उन्हें वर्तमान में वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, लेकिन अब वे जेड श्रेणी की सुरक्षा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान घायल, इलाके में सर्चिंग तेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+