जम्मू कश्मीर:आतंकियों ने फिर बनाया मासूम लोगों को निशाना, पुलवामा में बिहार के 2 मजदूरों को मारी गोली

श्रीनगर, 24 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बलों का आतंकियों का सफाया करने का अभियान जारी है। ऐसे में मुंह की खाने के बाद अब आतंकी मासूम लोगों की अपनी दहशतगर्दी का शिकार बना रहे हैं। शनिवार देर शाम को आतंकवादियों ने एक बार फिर 2 मजदूरों को गोलियां बरसाईं। इस हमले में दोनों मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Terrorists

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलवामा के रत्नीपोरा में आतंकवादियों ने 2 मजदूरों पर अपनी गोलियां का निशाना बनाकर उन्हें घायल कर दिया। हमले के बाद घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले हैं।

हमले की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा के खरपोरा रत्नीपोरा में आतंकियों ने बिहार के 2 मजदूरों पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों मजदूरों को पहचान शमशाद पुत्र इस्लाम शेख और फैजान कासरी पुत्र फैयाज कादरी, निवासी जिला बेतिया बिहार के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+