Jammu-Kashmir News: आतंकियों ने पुंछ में सेना के ट्रक पर घात लगाकर किया हमला, मुठभेड़ में 4 सैनिक शहीद
Terrorists Ambushed Army Truck Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों ने बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकवादियों ने गुरुवार को सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला कर दिया। घटना स्थल पर दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है।
आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में चार सैनिक शहीद हो गए और कई घायल हो गए हैं। गुरुवार दोपहर 3.45 बजे राजौरी के पुंछ इलाके में डेरा की गली से गुजर रहे सेना के दो वाहनों पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमले के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

एक महीना के अंदर यह दूसरा आतंकवादी हमला है। इसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। आतंकियों ने सेना के ट्रक को निशाना बनाया है। भारतीय सेना आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है।
19 और 20 दिसंबर की रात को हुआ बड़ा विस्फोट
यह घटना पुंछ में सशस्त्र पुलिस इकाई के परिसर के अंदर हुए विस्फोट के बाद हुई है। अधिकारियों ने कहा कि सुरनकोट इलाके में 19 और 20 दिसंबर की रात को विस्फोट हुआ था। जिसके कारण परिसर के पास खड़े कुछ गाड़ियों की खिड़कियां के शीसे टूट गए थे। यह हमला डेरा की गली (डीकेजी) नामक इलाके में हुआ है। इस इलाके के पास ही बुधवार रात सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।
आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया था हमला
वहीं, इससे पहले 9 दिसंबर को श्रीनगर में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अचानक हमला कर दिया था। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। घायल पुलिसकर्मी मोहम्मद हाफिज चाड को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। आतंकवादियों ने हमदानिया कॉलोनी बेमिना में मोहम्मद हाफिज चाड पुलिस कर्मी पर गोलीबारी की और उसे घायल कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Anuppur News: छत्तीसगढ़ के जंगल का हाथी अनूपपुर में मचा रहा आतंक, कई मकान तोड़े, हमले में बाल-बाल बचे ग्रामीण












Click it and Unblock the Notifications