Anuppur News: छत्तीसगढ़ के जंगल का हाथी अनूपपुर में मचा रहा आतंक, कई मकान तोड़े, हमले में बाल-बाल बचे ग्रामीण

Anuppur News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर वापस जाने के बाद दोबारा एक हाथी ने फिर दशहत फैलाना शुरू कर दिया है। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ से कोतमा और जैतहरी वन परिक्षेत्र से होता हुआ धनगवां के जंगल पहुंच गया। फिर आसपास के गांव में एंट्री ले ली हैं।

शनिवार- रविवार की रात दो घरों में तोड़-फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। हाथी के अचानक घर में प्रवेश कर नुकसान पहुंचाते देखते हुए घर के सदस्य भाग कर अपनी जान बचाई। जैतहरी रेंज के धनगवां बीट के जंगल में आराम फरमाने की सूचना पर वन विभाग का अमला भी वहां पहुंचा।

Anuppur-News-Chhattisgarh-s-forest-elephant-latest-update

जानकारी के मुताबिक दो दांत वाला नर हाथी जिसका एक दांत छोटा और एक बड़ा है। छत्तीसगढ़ के मरवाही रेंज अंतर्गत शिवनी बीट के घिनौची के जंगल से हाथी आया। कोतमा रेंज अंतर्गत पड़ौंर बीट में सोन नदी पार कर हाथी आया। बैगानटोला में पारस चौधरी के कच्चे घर तोड़ते हुए अंदर रखे खाने-पीने के सामान को अहार बनाते हुए बाड़ी में लगे गन्ने डकार गया।

इसके बाद खलिहान में रखी धान की खरही को खा रहा था तभी लोगो द्वारा भगाए जाने पर सोन नदी पार कर जैतहरी रेंज के धनगवां बीट अंतर्गत कुकुरगोड़ा गांव के जंगल से कुशुमहाई गांव के जंगल के बीच बसे भंवर सिंह के कच्चे घर को पूरी तरह तोड़ते हुए घर के अंदर अनाज को खाया और छप्पबर तोड़ते हुए सामान को तहस-नहस कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों के नजदीक जाने पर दौड़ा रहा था। रविवार की सुबह धनगवां बीट के सालेडोंगरी के जंगल में आराम करने की जानकारी हैं। एक बार फिर से हाथी आने पर कोतमा एवं जैतहरी के वन विभाग का अमला निगरानी में लग गया हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+