शोपियां के YouTuber का दावा- आतंकवादियों ने मारी गोली, जांच में जुटी जम्मू-कश्मीर पुलिस
YouTuber ने अपनी शिकायत में दावा किया गया है कि एक बाइक सवार के साथ आतंकवादी ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से उन पर दो बार गोली चलाई। हालांकि, हमलावर ने दोनों शॉट मिस कर दिए, जिससे शिकायतकर्ता को कोई नुकसान नहीं हुआ।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के एक यूट्यूबर (YouTuber) ने आरोप लगाया कि आतंकवादियों ने उसपर जानलेवा हमला किया। हालांकि वह हत्या के प्रयास से बच गया। YouTuber द्वारा दावा किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जांच शुरू की है।
YouTuber ने अपनी शिकायत में दावा किया गया है कि एक बाइक सवार के साथ आतंकवादी ने अपने पास मौजूद पिस्तौल से उन पर दो बार गोली चलाई। हालांकि, हमलावर ने दोनों शॉट मिस कर दिए, जिससे शिकायतकर्ता को कोई नुकसान नहीं हुआ।
यूट्यूबर की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। आतंकवादी द्वारा चलाई गईं गोलियां सड़क और पास के एक घर में लगीं। इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय तक जांच दल अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। इस बीच, भारतीय सेना ने कहा कि पाक स्थित उग्रवादी घाटी में हथियार और गोला-बारूद पंप करने की बेताबी से कोशिश कर रहे हैं।
सेना के अधिकारी ने हथियारों की बरामदगी का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को नियमित आधार पर ऐसी खबरें मिलती रहती हैं और यह आतंकवादियों या तस्करों द्वारा युद्ध जैसी सामग्री हासिल करने का प्रयास था, यह नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि हम अभी भी सुरागों पर नजर रख रहे हैं और कुछ विवरण साझा नहीं किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन के पांच आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद












Click it and Unblock the Notifications