Jammu-Kashmir: पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, PAK गोलीबारी में प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
Rahul Gandhi in Poonch: जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं और पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी के बाद माहौल गमगीन और तनावपूर्ण है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुंछ के दौरे पर पहुंचे हैं। वहां उन्होंने उन लोगों के परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने हालिया हमलों में अपने अपने परिजनों को खोया है।
राहुल गांधी का यह दौरा न सिर्फ एक संवेदना भरा कदम है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि ऐसे कठिन समय में विपक्ष भी लोगों के साथ खड़ा है। पुंछ में हाल ही में हुई क्रॉस-बॉर्डर फायरिंग, मिसाइल और ड्रोन हमलों में कई मासूम नागरिकों की जान चली गई और कई परिवार उजड़ गए।

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुंछ का दौरा किया और पाकिस्तान की सीमा पार से गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। गांधी पुंछ में पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जानने और उन्हें दिलासा देने पहुंचे हैं। इससे पहले वह श्रीनगर जाकर आतंकी हमले में घायल लोगों और अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्या उनके खून में देशभक्ति नहीं है? राहुल गांधी पर क्यों भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे {video1}
#WATCH | J&K | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi visits the civilian areas that were affected by cross-border shelling by Pakistan in Poonch pic.twitter.com/VhKcJkPyRs
— ANI (@ANI) May 24, 2025
पहलगाम हमले के बाद दूसरा दौरा
यह दौरा 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद राहुल गांधी की दूसरी कश्मीर यात्रा है। इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और घायल लोगों से मुलाकात की थी।
आतंकी हमले में मारे गए थे 26 लोग
22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने टूरिस्ट ग्रुप पर फायरिंग की थी। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, 100 आतंकी ढेर
इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में बड़ी एयरस्ट्राइक की थी। इसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया और करीब 100 आतंकियों को मार गिराया गया।
पाकिस्तान की जवाबी फायरिंग में 27 की मौत
भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी गोलाबारी और ड्रोन हमलों से जवाब दिया, जिसमें 27 नागरिकों की मौत हुई और 70 से ज्यादा घायल हुए। राहुल गांधी अब इन्हीं पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पुंछ पहुंचे हैं।
पहले नहीं मिली थी इजाजत
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही यहां आना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें इजाजत नहीं मिल पाई थी। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में 13 लोग मारे गए और कई घायल हुए थे, इसलिए राहुल गांधी अब उनके परिवारों का हाल जानने पहुंचे हैं।
#WATCH पुंछ (जम्मू-कश्मीर): सांसद और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर कहा, "पाकिस्तान की तरफ से जिस तरह आम नागरिकों पर हमला किया गया था। 13 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए थे। बहुत नुकसान हुआ है। इसीलिए आज राहुल गांधी यहां लोगों से मिलने… pic.twitter.com/0j4xBLwyJj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2025
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की तरफ से जिस तरह आम नागरिकों पर हमला किया गया था। 13 लोग मारे गए और कई लोग घायल हुए थे। बहुत नुकसान हुआ है। इसीलिए आज राहुल गांधी यहां लोगों से मिलने आ रहे हैं... हम चाहते थे कि राहुल गांधी पहले ही यहां आ पाते लेकिन इजाजत नहीं मिल रही थी।"
टीएमसी सांसदों ने भी किया था दौरा
राहुल गांधी से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पांच सदस्यीय दल ने भी पुंछ और राजौरी का दौरा किया था। सांसद डेरेक ओ'ब्रायन, सागरिका घोष, मोहम्मद नदीमुल हक, मंत्री मानस भुनिया और पूर्व सांसद ममता ठाकुर पीड़ित परिवारों से मिले थे।
ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या राहुल गांधी से भी मिली थी 'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा? वायरल तस्वीर पर हो रहा विवाद












Click it and Unblock the Notifications