'BJP ने पीठ में छुरा घोंपा', Shiv Sena (UBT) में बगावत के बीच उद्धव की हुंकार, बोले- असली शिवसेना हम हैं

Shiv Sena UBT Rebel MPs Uddhav Thackeray: शिवसेना (UBT) में मचे भीषण सियासी घमासान और छह सांसदों की खुली बगावत के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार, 21 जून को मुंबई के भांडुप में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भांडुप को बागी सांसद संजय दीना पाटिल का मजबूत गढ़ माना जाता है, और इसी मैदान को चुनकर उद्धव ठाकरे ने बागियों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को खुली चुनौती दी।

रैली में उमड़ी भारी भीड़ की ओर इशारा करते हुए उद्धव ठाकरे ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा, "मेरे सामने सिर्फ शिवसैनिक नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ जलती हुई मशालें खड़ी हैं। मैं गद्दारों और दिल्ली में बैठे उनके आकाओं का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने अपनी गद्दारी से इन मशालों को फिर से प्रज्वलित कर दिया है।"

shiv-sena-ubt-rebel-mps-uddhav-thackeray

गलत उम्मीदवार देने के लिए जनता से माफी मांगता हूं: उद्धव ठाकरे

सांसदों के पाला बदलने पर गहरी निराशा और आक्रोश व्यक्त करते हुए उद्धव ठाकरे ने सीधे जनता के सामने अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने कहा कि जहां-जहां विश्वासघात हुआ है, वे खुद वहां जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद करेंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा-भांडुप और महाराष्ट्र की जनता ने इन पाला बदलने वाले लोगों को उनका चेहरा देखकर नहीं, बल्कि शिवसेना का नाम और 'मशाल' का चुनाव चिह्न देखकर संसद भेजा था। इन्हें उम्मीदवार बनाना हमारी सबसे बड़ी भूल थी। एक गलत उम्मीदवार को आपके बीच उतारने के लिए मैं आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।"

BJP पर बरसे उद्धव: कांग्रेस ने 30 साल में वह नहीं किया, जो बीजेपी ने किया

पार्टी को तोड़ने के पीछे भाजपा का हाथ होने का सीधा आरोप लगाते हुए उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस और बीजेपी की तुलना की। उन्होंने कहा कि शिवसेना को खत्म करने की सबसे बड़ी साजिश हमेशा बीजेपी ने ही रची है। उद्धव ठाकरे ने कहा, "जब देश की राजनीति में बीजेपी को सड़क पर कोई पूछता तक नहीं था, तब आदरणीय बालासाहेब ठाकरे ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें महाराष्ट्र में बड़ा किया था। उस समय पूरे देश में उनके पास सिर्फ दो सांसद थे।"

बीजेपी पर तीखा तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "हमने 30 साल तक कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई लड़ी, लेकिन कांग्रेस ने कभी हमारे नेताओं को चुराने या शिवसेना को अस्तित्व से मिटाने की वैसी नीच कोशिश नहीं की जैसी आज बीजेपी कर रही है। बीजेपी के पास आज अपना कुछ नहीं बचा है, यह दूसरों के बच्चों को चुराकर बड़ी हुई पार्टी है।"

Shiv Sena UBT Rebel: कौन हैं ओमप्रकाश राजे निम्बालकर? शिंदे गुट में हुए शामिल, बगावत से बढ़ी उद्धव की टेंशन
Shiv Sena UBT Rebel: कौन हैं ओमप्रकाश राजे निम्बालकर? शिंदे गुट में हुए शामिल, बगावत से बढ़ी उद्धव की टेंशन

अमित शाह को दी खुली चुनौती: कुर्सी हटते ही आपकी पहचान खत्म

अमित शाह का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा-"कल दिल्ली से एक बाहरी व्यक्ति कोल्हापुर आए थे और कह रहे थे कि कोई दूसरी शिवसेना नहीं है। मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि शिवसेना एक ही है और वह मेरी, हमारी और वंदनीय बालासाहेब ठाकरे की है। आपकी बीजेपी में कोई भी रातोंरात नेता बन सकता है, लेकिन कोई बाहरी व्यक्ति यह तय नहीं कर सकता कि शिवसेना का नेतृत्व कौन करेगा। लोग आपसे सिर्फ उस दिल्ली की कुर्सी की वजह से डरते हैं जिस पर आप बैठे हैं। जिस दिन वह कुर्सी हटेगी, आपकी कोई पहचान नहीं बचेगी। अगर हिम्मत है तो बिना केंद्रीय एजेंसियों के खुले मैदान में आकर लड़ें।"

"गद्दारों की दाढ़ी भी किराए की है या खुद की?"

एकनाथ शिंदे और बागी सांसदों पर हमला करते हुए उद्धव ठाकरे ने बेहद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सम्मान पाने के लिए भी इंसान में काबिलियत होनी चाहिए, जो इन बागियों में नहीं है। बागी नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा-मैं इन गद्दारों से पूछना चाहता हूं कि क्या उनकी दाढ़ी भी खुद की है या वह भी दिल्ली से किराए पर ली गई है? आप गाड़ियां किराए पर ले सकते हैं, कुर्सियां किराए पर ले सकते हैं, सत्ता और दाढ़ी भी किराए पर ला सकते हैं, लेकिन भांडुप के इन वफादार शिवसैनिकों को कभी पैसों से नहीं खरीद सकते जो आज भी हमारे लिए जान देने को तैयार हैं। अगर इन्हें शिवसेना का टिकट नहीं मिला होता, तो क्या ये कभी सांसद बन पाते?

Delhi LPG Price: दिल्ली में 14 किलो LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, e-KYC पर क्या है सरकार का नया रूल?
Delhi LPG Price: दिल्ली में 14 किलो LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, e-KYC पर क्या है सरकार का नया रूल?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+