क्या उनके खून में देशभक्ति नहीं है? राहुल गांधी पर क्यों भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ विश्व पटल पर हो रही है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस लड़ाई में कई देश एकजुट हो चुके हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सवाल कर रहे हैं कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हमले से पहले पाकिस्तान को क्यों सूचना दी?
इस सवाल पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जमकर आलोचना होने बाद भी वो बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को विफल बताते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर पर फिर निशाना साधा है। जिसके बाद राहुल गांधी की अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जमकर लताड़ लगाई है। इसके साथ ही शिंदे ने राहुल गांधी ने चेतावनी दी है कि देशवासी राहुल गांधी को सबक सिखाएंगे।

एकनाथ शिंदे ने पूछा - क्या उनके खून में देशभक्ति नहीं है?
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "हमारा प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में गया है। हमने श्रीकांत शिंदे से बात की जिनका प्रतिनिधिमंडल यूएई गया है। यूएई ने कहा हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं। पूरी दुनिया बोल रही है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत के साथ है लेकिन राहुल गांधी यहां राजनीति कर रहे हैं। शिंदे ने कहा "क्या उनके खून में देशभक्ति नहीं है?"
राहुल गांधी ईर्ष्या कर रहे हैं?
एकनाथ शिंद ने कहा, "प्रधानमंत्री ने खुले तौर पर कहा है कि भारत अब आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा और उन्हें (राहुल गांधी) संदेह है। ऐसे समय में अगर वे ऐसी बातें कहते हैं, तो देशवासी उन्हें सबक सिखाएंगे। पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं, वे ईर्ष्या कर रहे हैं।" महाराष्ट्र में बाइक, कार खरीदना होगा मुश्किल, पार्किंग स्पेस दिखाने पर ही होगा नए वाहन का रजिस्ट्रेशन!
राहुल गांधी पर क्यों भड़के शिंदे?
दरअसल, राहुल गांधी ने तीन सवाल करते हुए एक पोस्ट लिखी है। जिसमें उन्होंने लिखा क्या जेजे (जयशंकर) बताएंगे कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने भारत का समर्थन क्यों नहीं किया? तीसरा सवाल राहुल गांधी ने किया भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मध्यस्तता करने को किसने कहा?












Click it and Unblock the Notifications