Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: क्या राहुल गांधी से भी मिली थी 'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा? वायरल तस्वीर पर हो रहा विवाद

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म "एक्स" (X) पर दावा किया जा रहा है कि यह महिला ज्योति मल्होत्रा है, जिसे 17 मई 2025 को पाकिस्तान और ISI के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कई पोस्ट में इसे "गद्दार राहुल गांधी के साथ" जैसे शब्दों के साथ शेयर किया जा रहा है, जिससे एक गलत संदेश फैल रहा है। ये तस्वीर फेक है और फॉटोशॉप करके बनाई गई है।

इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सुरेन्द्र राजपूत (@ssrajputINC) ने एक्स पर लिखा, ''ये घटिया आदमी (जिसने तस्वीर शेयर की है) X पर फोटोशॉप करके गलत फोटो लगा रहा है।'' उन्होंने 'X India' और 'X' से इसका संज्ञान लेने और फेक तस्वीर शेयर करने वाले आदमी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने को कहा है। आइए जानें सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं और ये तस्वीर रियल में किसकी है...।

Fact Check Jyoti malhotra
Fact Check Jyoti malhotra

🔴 सोशल मीडिया पर दावा: ज्योति मल्होत्रा से मिले थे राहुल गांधी

सोशल मीडिया पर यूजर मनोज श्रीवास्तव (@ManojSr60583090) ने लिखा, ''पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा, ****राहुल गांधी के साथ, विचित्र संयोग है, हर देशद्रोही, राहुल गांधी के साथ दिखता है।''

यूजर अतुल कुशवाह (@RealAtulsay) ने लिखा, ''हरियाणा से पाकिस्तान के लिए जासूसी में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा राहुल गांधी के साथ! कैसा विचित्र संयोग है कि हर देशद्रोही देशविरोधी राहुल गांधी के साथ दिखता है! क्या देश में हो रही उथल-पुथल के मास्टरमाइंड राहुल गांधी ही हैं!!''

यूजर धर्मेन्द्र मानेसर @dyadavbjp ने लिखा, ''पाकिस्तान की गुप्तचर ज्योति मल्होत्रा राहुल गांधी के साथ कितना...विचित्र संयोग है हर देशद्रोही इनके साथ क्यों दिखता है? एक कंप्लेंट राहुल गांधी के खिलाफ होनी चाहिए जी बताएं।।''

नोट: एक्स के सर्च बार में ''राहुल गांधी ज्योति मल्होत्रा'' और भी आपको कई पोस्ट देखने को मिल जाएंगे।

🔴 सच्चाई: राहुल गांधी और ज्योति मल्होत्रा नहीं मिले

यह दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है। तस्वीर में राहुल गांधी के साथ जो महिला दिखाई दे रही है, वह उत्तर प्रदेश रायबरेली सदर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक अदिति सिंह हैं, न कि ज्योति मल्होत्रा। ये तस्वीर उस वक्त की है, जब अदिति सिंह कांग्रेस पार्टी की नेता थीं और राहुल गांधी से मिली थीं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को एडिट करके बड़ी ही सफाई से विधायक अदिति सिंह के चेहरे की जगह ज्योति मल्होत्रा का चेहरा लगा दिया गया है।

Fact Check Jyoti malhotra

खुद वनइंडिया अदिति सिंह की इस तस्वीर का इस्तेमाल अपनी खबरों में करता आया है। इसके अलावा आप 'गूगल पर अदिति सिंह और राहुल गांधी' सर्च करेंगे तो इमेज सेक्शन में आपको रील फोटो दिख जाएगी। यहां नीचे मैं आपको वनइंडिया, टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडिया टुडे और न्यूज-18 की खबरों का लिंक शेयर कर रही हूं...जिसमें राहुल गांधी और अदिति सिंह की इसी तस्वीर का इस्तेमाल खबरों में किया गया है।

🔹 वनइंडिया लिंक: https://hindi.oneindia.com/news/india/who-is-mla-aditi-singh-net-worth-after-she-talked-about-ex-husband-angad-singh-rahul-gandhi-901789.html

🔹 टाइम्स ऑफ इंडिया लिंक: https://timesofindia.indiatimes.com/india/congress-mla-aditi-singh-denies-shaadi-goss-with-bro-rahul-gandhi/articleshow/64056574

🔹इंडिया टुडे लिंक: https://www.indiatoday.in/india/story/who-is-aditi-singh-and-why-is-she-being-linked-with-rahul-gandhi-1228262-2018-05-07

🔹 न्यूज-18 लिंक: https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/rae-bareli-name-was-once-associated-with-rahul-gandhi-now-congress-mla-aditi-singh-is-getting-married-raebareilly-uttar-pradesh-nodrv-2612851.html

इस तस्वीर को पहले भी कई बार गलत दावों के साथ शेयर किया गया है, और हर बार फैक्ट चेक में यह साबित हो चुका है कि इसमें दिखाई गई महिला अदिति सिंह हैं। अदिति सिंह और राहुल गांधी की ये तस्वीर 2018 या उससे भी पहले की है। अदिति सिंह रायबरेली से पहली बार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनी थीं। जब भाजपा ने राज्य चुनावों में जीत हासिल की थी। अदिति सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं, जो उसी सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं।

इसके अलावा अब तक राहुल गांधी और ज्योति मल्होत्रा की कभी मुलाकात हुई हो - इसका कोई प्रमाण या रिकॉर्ड मौजूद नहीं है।

🔴 निष्कर्ष:

🔹 वायरल तस्वीर में दिख रही महिला ज्योति मल्होत्रा नहीं हैं। अदिति सिंह की फोटो को ये एडिट करके बनाया गया है।

🔹 राहुल गांधी का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

🔹 यह एक भ्रामक और फर्जी दावा है, जिसका उद्देश्य राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना है।

🔴 अपील

🔹 कृपया किसी भी खबर या तस्वीर को बिना जांचे-परखे शेयर न करें। गलत सूचना न केवल लोगों को भ्रमित करती है, बल्कि समाज में नफरत और तनाव को भी बढ़ावा देती है।

Fact Check

दावा

दावा: राहुल गांधी और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई ज्योति मल्होत्रा मिले हैं।

नतीजा

फैक्ट: राहुल गांधी ज्योति मल्होत्रा से नहीं मिले हैं। फोटो एडिट करके वो फोटो गलत दावे के साथ शेयर की गई है।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+