टूरिज्म प्रमोशन की रणनीति से कश्मीर पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान! CM उमर अब्दुल्ला की IATO के साथ अहम बैठक
Omar Abdullah Meeta IATO: जम्मू-कश्मीर की वादियां हमेशा से अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर के सैलानियों को आकर्षित करती रही हैं। हालांकि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले ने पर्यटन पर ब्रेक सा लगा दिया है। लेकिन अब राज्य सरकार पर्यटन को एक नए मुकाम पर ले जाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
इसी कड़ी में जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस बैठक में राज्य में पर्यटन को आगे बढ़ाने और इसे देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

IATO ने सरकार के प्रयासों की सराहना की
बैठक के दौरान IATO ने जम्मू-कश्मीर सरकार, खासकर पर्यटन विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत सुविधाओं में सुधार, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और 24x7 हेल्पलाइन जैसी सेवाएं पर्यटकों को एक सुरक्षित और सुकून भरा अनुभव दे रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'यदि कश्मीर ने तुम्हें चोट पहुंचाई, तो बंगाल तुम्हें परेशान करेगा' विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का टीजर रिलीज
कश्मीर को प्रमोट करने की अपील
IATO ने अपने सभी सदस्यों से देश और विदेशों में जम्मू-कश्मीर को एक सुरक्षित और सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में प्रचारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कश्मीर अब पूरी तरह से खुला है, यहां पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है और यहां का माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण है।
मीडिया और ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स को सकारात्मक संदेश देने की सलाह
एसोसिएशन ने मीडिया और सोशल मीडिया पर सक्रिय ट्रैवल इंफ्लुएंसर्स से अपील की कि वे राज्य की सकारात्मक छवि को आगे लाएं और अनावश्यक डर या भ्रांतियों को दूर करें। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।
श्रीनगर और पहलगाम में दिखा शांति और मेहमाननवाज़ी का माहौल
IATO प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा के दौरान श्रीनगर, पहलगाम और आस-पास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि इन जगहों पर उन्हें पूरी तरह शांतिपूर्ण और स्वागत योग्य माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों का व्यवहार, सुविधाएं और सहयोगात्मक रवैया उन्हें काफी प्रभावित कर गया।
सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर कर रहे काम
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों ही पक्ष यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि हर पर्यटक को सुरक्षित, आरामदायक और यादगार अनुभव मिल सके।
पर्यटन के जरिए कश्मीर की नई पहचान बनाने की कोशिश
सरकार और पर्यटन से जुड़े लोगों के इन संयुक्त प्रयासों का मकसद जम्मू-कश्मीर को एक ऐसा पर्यटन स्थल बनाना है, जहां लोग सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता के लिए ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और सुकून भरे माहौल के लिए भी बार-बार आना चाहें।
ये भी पढ़ें: Rajesh Khullar कौन हैं? जो बन सकते हैं दिल्ली के नए LG, जानिए जम्मू-कश्मीर के नए गवर्नर का क्या होगा नाम?
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications