वैभव सूर्यवंशी किसकी पैंट उतार देते? रवि शास्त्री के बयान ने मचाया जबरदस्त तहलका
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में युवा प्रतिभाओं को लेकर चर्चा तेज है और इस बीच पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के समर्थन में खुलकर अपनी राय रखी है। उनका मानना है कि इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है, उसे देखते हुए उन्हें जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिलना चाहिए। आयरलैंड दौरे पर उनको मौका नहीं मिलने को लेकर शास्त्री ने एक बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बवाल काटने वाली बात कही है।
रवि शास्त्री ने आखिर क्या कहा?
रवि शास्त्री ने वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड दौरे पर मौका नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें उस मुकाबले में जरूर खिलाया जाना चाहिए था। सोनी स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए उनका मानना है कि वहां की धीमी और उछाल वाली पिच के साथ छोटा मैदान वैभव जैसे आक्रामक बल्लेबाज के लिए बिल्कुल मुफीद था और वह विपक्षी गेंदबाजों की पैंट उतार देते।

शास्त्री ने आगे कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, इस पर उन्हें संदेह है। हालांकि टीम मैनेजमेंट को उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहिए और जल्द से जल्द प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि वैभव ने आईपीएल में लगभग हर बड़े तेज गेंदबाज के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की है और किसी को भी नहीं छोड़ा। ऐसे खिलाड़ी को लगातार बेंच पर बैठाकर रखना सही फैसला नहीं है।
भारत के पूर्व हेड कोच का मानना है कि यदि किसी युवा खिलाड़ी ने खुद को बड़े मंच पर साबित करने की क्षमता दिखाई है, तो उसे लंबे समय तक इंतजार नहीं कराना चाहिए। उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव ऐसे खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का रास्ता साफ़
गौरतलब है कि संजू सैमसन को बार-बार मौका देने की वजह से वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर बैठना पड़ा है। इंग्लैंड दौरे के पहले मैच में भी वह टीम इंडिया में शामिल नहीं थे लेकिन अब उनके डेब्यू का रास्ता साफ़ हो रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भी सैमसन फ्लॉप ओ गए थे इस वजह से अब टीम मैनेजमेंट के ऊपर पूरा दबाव है। करोड़ों फैंस भी अब वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications