Gujarat family dies in USA: अमेरिका में बड़ा हादसा, गुजरात के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Gujarat family dies in USA: अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के वूस्टर शहर में एक होटल में लगी भीषण आग ने गुजरात के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस हादसे में गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद के रहने वाले हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और बेटी ईशानी सुथार की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि परिवार कुछ साल पहले ही अमेरिका जाकर बसा था और हितेशभाई उसी इकोनो लॉज मोटल में काम करते थे। देर रात लगी आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। बचाव दल ने काफी कोशिश की, लेकिन परिवार को जिंदा नहीं बचाया जा सका। फिलहाल आग लगने की वजह की जांच जारी है।

Gujarat family dies in USA

कुछ साल पहले ही अमेरिका गया था पूरा परिवार

हितेशभाई सुथार अपने परिवार के साथ बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर कुछ साल पहले अमेरिका गए थे। वह वूस्टर शहर के इकोनो लॉज मोटल में काम करते थे और परिवार भी वहीं रह रहा था। रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक होटल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि हितेशभाई, उनकी पत्नी हिनाबेन और बेटी ईशानी कमरे में ही फंस गए। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें: Iran America War: ट्रंप को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका! अमेरिकी संसद ने कसी लगाम, ईरान युद्ध पर प्रस्ताव पास

मदद के लिए फोन किया, लेकिन बच नहीं पाए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के बाद हितेशभाई ने कमरे से ही फ्रंट डेस्क पर फोन कर मदद मांगी। उन्होंने बताया कि परिवार बाहर नहीं निकल पा रहा है। होटल की कर्मचारी अप्रैल ग्रेज़र ने कहा कि उन्होंने 911 पर तुरंत कॉल किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। कर्मचारी ने बताया कि फोन पर परिवार की चीखें और मदद की गुहार सुनाई दे रही थी, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी।

होटल कर्मचारी ने सुनाई हादसे की दर्दनाक कहानी

होटल कर्मचारी अप्रैल ग्रेज़र ने बताया कि अलार्म बजते ही एक मेहमान दौड़कर उनके पास आया और आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कमरे में फंसे परिवार की आवाजें सुनीं। उन्होंने कहा कि महिला रो रही थी और सभी लोग लगातार मदद की गुहार लगा रहे थे। ग्रेज़र ने बताया कि सुथार परिवार होटल के सभी कर्मचारियों के बेहद करीब था। सभी उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते थे।

ये भी पढे़ं: 'ट्रंप ना मेरी सुनते हैं, ना मैं उनकी', ईरान के वॉकआउट के बाद Israeli PM नेतन्याहू ने क्‍यों बोली ये बात?

दमकल टीम ने कई बार बचाने की कोशिश की

वूस्टर टाउनशिप के फायर चीफ डलास टेरेल ने बताया कि जब दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं, तब होटल की छत से आग की ऊंची लपटें निकल रही थीं। कई कमरों में आग फैल चुकी थी। फायरफाइटर्स ने अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए कई बार कोशिश की, लेकिन आग और धुएं की वजह से वे सफल नहीं हो सके। आखिरकार अधिकारियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की।

आग की वजह अब भी साफ नहीं, जांच जारी

हादसे के बाद होटल का पिछला हिस्सा पूरी तरह जल गया। सामने आई तस्वीरों में इमारत को भारी नुकसान हुआ दिख रहा है। फिलहाल अधिकारियों ने आग लगने की असली वजह नहीं बताई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग कैसे शुरू हुई और इतनी तेजी से पूरे होटल में कैसे फैल गई। इस दर्दनाक हादसे ने अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ-साथ गुजरात के नडियाद में भी शोक की लहर फैला दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+