Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, क्या है गाइडलाइंस? कितना है खर्चा?

Amarnath Yatra 2026 : आज से पवित्र अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है, 3 जुलाई से शुरू हुई ये यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होगी। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बेस कैंप से दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की यात्रा के लिए निकला है। यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

यह पवित्र यात्रा 57 दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। अब तक लगभग 3.90 लाख से अधिक तीर्थयात्री इसके लिए आधिकारिक पंजीकरण करा चुके हैं।

Amarnath Yatra 2026

श्रद्धालु इस यात्रा को अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग या फिर गांदरबल जिले के अपेक्षाकृत छोटे लेकिन काफी दुर्गम 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से पूरा कर सकते हैं।

Amarnath Yatra 2026 के लिए श्रद्धालुओं की गाइडलाइंस

  • पंजीकरण कराएं - बिना वैध यात्रा पंजीकरण और RFID कार्ड के यात्रा की अनुमति नहीं होती।
  • स्वास्थ्य जांच कराएं - यात्रा से पहले अधिकृत डॉक्टर से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) अवश्य बनवाएं।
  • मौसम की जानकारी लें - बारिश, भूस्खलन और खराब मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा शुरू करें।
  • हल्का और गर्म सामान रखें - ऊनी कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग शूज़, टॉर्च और आवश्यक दवाइयां साथ रखें।
  • ऊंचाई के अनुसार चलें - जल्दबाजी न करें, धीरे-धीरे चलें और शरीर को ऊंचाई के अनुसार ढलने दें।
  • निर्धारित मार्ग पर ही चलें - प्रशासन द्वारा तय मार्ग और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
  • पर्याप्त पानी और हल्का भोजन लें - शरीर को हाइड्रेट रखें और जरूरत पड़ने पर आराम करें।
  • स्वच्छता का ध्यान रखें - प्लास्टिक या कचरा रास्ते में न फेंकें, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।
  • सुरक्षा बलों के निर्देश मानें - किसी भी आपात स्थिति में पुलिस, सेना और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
  • बीमार महसूस होने पर यात्रा रोक दें - सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, सीने में दर्द या अत्यधिक थकान होने पर तुरंत निकटतम मेडिकल कैंप में जाएं और आगे की यात्रा न करें।

Amarnath Yatra 2026 का खर्चा कितना है?

एक अनुमान के मुताबिक अमरनाथ यात्रा का कुल खर्च (प्रति व्यक्ति) औसतन ₹10,000 से ₹25,000 के बीच आता है, वैसे यह राशि आपके चुने गए परिवहन, आवास और यात्रा के साधनों के आधार पर निर्भर करती है। अगर आप स्वतंत्र यात्रा (पैदल) का चुनाव करते हैं तो ये खर्च ₹10,000 से ₹15,000 तक आ सकता है जिसमें बेस कैंप तक का किराया, लंगर का भोजन, टेंट शामिल है। अगर आप पालकी या घोड़े या हेलीकॉप्टर का मार्ग चुनते हैं तो राशि ज्यादा हो सकती है। हेलीकॉप्टर का मार्ग 25,000 से ₹45,000 तक जा सकता है तो वहीं पालकी का किराया लगभग 8000 रुपये और घोड़े का किराया लगभग 4000 रुपये के आसपास आता है।

Amarnath Yatra 2026 के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए बेहद पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर प्रत्येक दो किलोमीटर की दूरी पर विशेष मेडिकल बूथ बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त बालटाल और पहलगाम दोनों ही मुख्य मार्गों पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100-100 बिस्तरों वाले दो अस्थायी बेस अस्पताल स्थापित किए गए हैं।

वाटरप्रूफ डोम शेल्टर की व्यवस्था की गई

अमरनाथ क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम और भूस्खलन की आशंकाओं को ध्यान में रखकर भी विशेष सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। बालटाल मार्ग पर संवेदनशील क्षेत्रों, विशेष रूप से बरारी से रेलपथरी के मध्य कई वाटरप्रूफ डोम शेल्टर बनाए गए हैं जो बारिश के दौरान यात्रियों को सुरक्षा देंगे। दोमेल रूट पर बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मौसम और मार्ग की आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

अस्थायी पोस्टपेड सिम कार्ड का इंतजाम

दुर्गम रास्तों पर सुचारू संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए हैं। चूंकि इस पहाड़ी क्षेत्र में केवल पोस्टपेड मोबाइल नेटवर्क ही सेवा प्रदान करते हैं, इसलिए प्रशासन ने दोनों मुख्य बेस कैंपों पर प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के विशेष काउंटर स्थापित किए हैं। यहां श्रद्धालु तत्काल आवश्यक पहचान पत्र दिखाकर यात्रा के अनुकूल उपयोगी अस्थायी पोस्टपेड सिम कार्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

यह पढ़ें:Amarnath Yatra 2026: 'बाबा बर्फानी आपकी हर इच्छा पूरी करें', श्रद्धालुओं को भेजें खास संदेश
यह पढ़ें:Amarnath Yatra 2026: 'बाबा बर्फानी आपकी हर इच्छा पूरी करें', श्रद्धालुओं को भेजें खास संदेश
यह पढ़ें:Amarnath Yatra 2026: रूट-रजिस्ट्रेशन,हेल्थ एडवाइजरी तक हर सवाल का जवाब
यह पढ़ें:Amarnath Yatra 2026: रूट-रजिस्ट्रेशन,हेल्थ एडवाइजरी तक हर सवाल का जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+