खान सर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को दिए करोड़ों? रौशन आनंद का दावा सुन उड़ जाएंगे होश!
Khan Sir vs Raushan Anand Viral Video: खान सर और ज्ञान बिंदु के संस्थापक रौशन आनंद के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह बना है रौशन आनंद का एक वायरल वीडियो, जिसमें वह अपने खिलाफ बड़ी साजिश होने का दावा करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में उन्होंने कई गंभीर बातें कही हैं।
हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को लेकर नई बहस छिड़ गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि वीडियो किस दिन रिकॉर्ड किया गया था और किस क्लास का है। वीडियो का सेटअप देखकर ऐसा लगता है कि वह छात्रों को पढ़ाने के दौरान यह बातें कह रहे थे। इसी कारण यह वीडियो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

वायरल वीडियो में क्या बोले रौशन आनंद?
वीडियो में रौशन आनंद कहते सुनाई देते हैं, "आपको विश्वास नहीं होगा, हमको बर्बाद करने के लिए लगभग 10 करोड़ रुपया खर्च किया गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ थाना में थाना अध्यक्ष को हमको लगता है 50 लाख दिया गया, सिर्फ थाना में।"
इसके बाद वह कहते हैं, "हम यूं ही नहीं बोले हैं कि हम सिस्टम से हार गए। सारा निर्णय अपने लेते थे। हम ही जेल में बंद थे, कोई और निर्णय लेने वाला नहीं था। अगर कोई निर्णय लेने वाला होता तो हमको नहीं लगता कि इतना कुछ होता।"
ये भी पढ़ें: Khan Sir Controversy: नए विवाद में फंसे खान सर, स्टूडेंट ने खोली दावों की पोल, वायरल वीडियो में बताई सच्चाई
बिना नाम लिए किया इशारा
वीडियो में आगे रौशन आनंद कहते हैं, "खैर, अब जो हो गया है क्या ही बोलें। झूठ, फरेब और षड्यंत्र इस युग में जितना कर सकते हैं, उतना अच्छे से सरवाइव कर पाइएगा। मेरे जैसा सीधा-साधा और शरीफ बनकर रहेंगे तो बर्बाद ही होइएगा।" उन्होंने पूरे बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया। हालांकि उनके बयान और मौजूदा विवाद को देखते हुए सोशल मीडिया पर कई लोग इसे खान सर उर्फ फैसल खान की ओर इशारा मान रहे हैं।
अब तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वायरल वीडियो किस तारीख का है और किस क्लास के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में दिख रहे माहौल और सेटअप को देखकर केवल इतना अनुमान लगाया जा रहा है कि रौशन आनंद उस समय छात्रों को पढ़ा रहे थे। इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
खान सर और ज्ञान बिंदु के संस्थापक रौशन आनंद के बीच विवाद जून 2026 की शुरुआत में उस समय चर्चा में आया, जब पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस दौरान पत्थरबाजी और हंगामे की घटनाएं सामने आईं।
मामले में पुलिस ने रौशन आनंद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में घटना के दौरान खान सर के सुरक्षाकर्मियों की ओर से फायरिंग का वीडियो भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया और खान सर के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। वहीं, अदालत से उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिली।
भाई की मौत के बाद विवाद ने लिया नया मोड़
रौशन आनंद के न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान उनके छोटे भाई प्रिंस यादव, जो इस मामले में नामजद आरोपियों में शामिल थे, नेपाल के बिराटनगर स्थित एक होटल में मृत पाए गए। इसके बाद अदालत से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए रौशन आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खान सर उर्फ फैसल खान पर अपने भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि जेल के भीतर उन पर समझौते का दबाव बनाया गया था। दूसरी ओर, खान सर ने इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से अपनी किसी भूमिका से इनकार किया है। नेपाल पुलिस की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी बाहरी हमले के स्पष्ट सबूत नहीं मिलने की बात कही गई थी, हालांकि फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रही। इस पूरे मामले में अब तक किसी अदालत या जांच एजेंसी ने खान सर के खिलाफ हत्या के आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें: हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications