Landslide: जम्मू कश्मीर में NH पर गिरी चट्टानें, एक की मौत, हाईवे बंद, 300 से अधिक वाहन फंसे
घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एक मात्र हाईवे जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण अवागमन ठप हो गया है। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Landslide in Jammu Kashmir: जम्मू- श्रीनगर हाईवे पर रामबन जिले में लैंडस्लाइड के चलते लंबा जाम लग गया। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। हाईवे पर पहाड़ी चट्टानों के खिसककर गिरने से कश्मीर का देश के बाकी हिस्से से कनेक्शन कट गया। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवगमन ठप हो चुका है।
जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर NHW अभी भी अवरूद्ध है। हाइवे से जुड़े एसएसजी रोड और मुगल रोड पर भी अवागमन ठप है।
जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर NHW अभी भी अवरूद्ध है। हाइवे से जुड़े एसएसजी रोड और मुगल रोड पर भी अवागमन ठप है। भूस्खलन की ये घटना जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में हुई। इस लैंडस्लाइड के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। घटना के बाद वहां 300 से अधिक वाहन फंस गए।
यह भी पढ़ें: Poonch Attack: AK 47 से आतंकियों ने चलाई चीन में बनी गोलियां! PoK में रची साजिश, पुंछ हमले की इनसाइड रिपोर्ट
जम्मू श्रीनगर हाईवे घाटी को जम्मू और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एक मात्र हाईवे है, जो 270 किलोमीटर लंबा है। रामबन जिले के शालगारी क्षेत्र में भूस्खलन के कारण इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने से लंबा जाम लग गया है। मार्ग पर मलबे की सफाई का काम जारी है।
किश्तवाड़ में किशोर की मौत
जम्मू कश्मीर में बारिश की वजह से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की वजह से कई जगहों वाहन फंसे हैं। मलबा साफ करने का कार्य जारी है। रामबन-बनिहाल सेक्टर में लगातार बारिश के कारण मार्ग से मलबा हटाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं किश्तवाड़ में सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के दौरान एक बड़ा पत्थर मकान पर गिर जाने से उसमें मौजूद 19 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: The Kashmir Files हुई 7 कैटेगरी में नॉमिनेट, फिर क्यों विवेक अग्निहोत्री ने फिल्मफेयर अवॉर्ड को कहा 'बायकॉट'?












Click it and Unblock the Notifications