The Kashmir Files हुई 7 कैटेगरी में नॉमिनेट, फिर क्यों विवेक अग्निहोत्री ने फिल्मफेयर अवॉर्ड को कहा 'बायकॉट'?

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विविक अग्निहोत्री फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का बहिष्कार कर दिया है। जबकि,उनकी फिल्म को 7 अलग-अलग कैटेगरी से नॉमिनेट किया गया है।

Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri Refuses Filmfare Awards 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कुछ ही घंटे पहले फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का बहिष्कार कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने एक लंबा चौड़ा ट्वीट किया है जिसकी वजह से वह एक बार फिर चर्चा में आ गए।

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्मफेयर अवॉर्ड को किया बायकॉट
27 अप्रैल की रात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा होने वाली है। इस घड़ी का सभी बॉलीवुड सेलेब्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म द कश्मीरी फाइल्स को 7 नॉमिनेशन मिलने के बाद भी विवेक अग्निहोत्री ने बायकॉट कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है।

हिस्सा बनने से किया इंकार
विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में जानकारी दी कि, वह इस फिल्मफेयर अवॉर्ड का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने इसके पीछे वजह बताते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर भी निशाना साधा। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, " मुझे मीडिया से पता चला कि द कश्मीर फाइल्स को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए 7 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। लेकिन मैं विनम्रतापूर्वक इन अनैतिक और सिनेमा विरोधी पुरस्कारों का हिस्सा बनने से इनकार करता हूं"।

ट्वीट कर बताई ये वजह
विवेक अग्निहोत्री ने आगे लिखा, "इसकी वजह है कि फिल्मफेयर के मुताबिक स्टार्स के अलावा किसी का कोई चेहरा नहीं है, कोई मायने नहीं रखता। इसलिए फिल्मफेयर की चापलूस और अनैतिक दुनिया में संजय भंसाली या सूरज बड़जात्या जैसे मास्टर निर्देशकों का कोई चेहरा नहीं है। संजय भंसाली आलिया भट्ट की तरह दिखते हैं, सूरज मिस्टर बच्चन की तरह और अनीस बज्मी कार्तिक आर्यन की तरह। ऐसा नहीं है कि एक फिल्म निर्माता की गरिमा फिल्मफेयर पुरस्कारों से आती है लेकिन इस अपमानजनक व्यवस्था को समाप्त होना चाहिए।"

बॉलीवुड को बताया भ्रष्ट
विवेक अग्निहोत्री ने आगे पोस्ट में लिखा, "बॉलीवुड के एक भ्रष्ट, अनैतिक और चापलूस प्रतिष्ठान के खिलाफ मेरे विरोध और असहमति के रूप में मैंने इन पुरस्कारों को स्वीकार नहीं करने का फैसला लिया है। मैं किसी भी दमनकारी और भ्रष्ट प्रणाली या पुरस्कारों का विरोध करता हूं और इसका हिस्सा बनने से साफ इनकार कर रहा हूं।"

सभी कलाकारों को दी बधाई
विवेक अग्निहोत्री ने अपने पोस्ट में सभी को बधाई दी और लिखा, "मैं सभी को पुरस्कारों के लिए बधाई देना चाहता हूं। मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है। मेरा मकसद सिर्फ हंगामा खड़ा करना नहीं, मेरी कोशिश है कि ये चीज बदली जानी चाहिए। मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही, कहीं भी आग लग सकती है, लेकिन आग जलनी चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+