Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Poonch Attack: AK 47 से आतंकियों ने चलाई चीन में बनी गोलियां! PoK में रची साजिश, पुंछ हमले की इनसाइड रिपोर्ट

Poonch Terror Attack Latest News: 20 अप्रैल 2023 को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के हमले में भारतीय सेना के पांच जवानों की जान चली गई। हमलावरों ने सेना के ट्रक पर गोलियां चलाईं और ग्रेनेड फेंके, जिससे आग लग गई।

Poonch terror attack inside story

Poonch terror attack inside story : जम्मू-कश्मीर में हुए पुंछ आतंकी हमले को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने पर हमले को अंजाम देने का शक है। घटनास्थल से चीन में बनी 7.62 mm स्टील-कोर बुलेट भी मिली है।

'मेड इन चाइना' लिखी गोलियां बरामद

रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चीन में बनी 7.62 mm स्टील-कोर बुलेट का इस्तेमाल किया गया था।आतंकवादियों ने AK 47 राइफल से जो गोलियां चलाई वो चीन में बनने वाली 7.62 mm की गोलियां थीं। ये गोलियां जवानों के बुलेटप्रूफ जैकेट के आर-पार जाने में सफल रही।

स्टील की मोटी चादर को भेदने वाली इन गोलियां में 'मेड इन चाइना' लिखा मिला है। आतंकियों के पास इतने मॉर्डन हथियारों के होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Poonch terror attack inside story

रिटायर्ड कर्नल दानवीर सिंह ने ABP न्यूज से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर घाटी में जो भी हथियार आतंकियों के पास से बरामद होते हैं, वे या तो पाकिस्तान में बने होते हैं या फिर चीन में। हमें ये बात हमेशा याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान ये दावा करता है कि चीन के साथ उसकी दोस्ती है। कश्मीर में चीनी हथियारों का मिलना उसी का सबूत है।

Poonch terror attack inside story

JeM और LeT ने कराया आतंकी हमला!

इंडिया टुडे ने रक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा है पुंछ आतंकी हमले में दो आतंकी समूह के सात आतंकवादी शामिल थे। दोनों आतंकवादी समूह पाकिस्तान के हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक हमला करने वाले आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) शामिल थे।

हालांकि इससे पहले खबर आई थी कि जैश समर्थित आतंकी समूह, पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि ये भी संभव है कि हमले में लश्कर के आतंकवादी शामिल थे।

Poonch terror attack inside story

PoK में रची गई साजिश

रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले की साजिश पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रची गई है। खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगा रही है कि कैसे आतंकियों ने राजौरी और पुंछ के रास्ते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भारत में घुसपैठ की थी।

रिपोर्टें सामने आई थीं कि JeM और LeT के आतंकवादियों को POK में कई स्थानों पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया था और उन्हें वहां के गांवों में छिपाया जा रहा था।

Poonch terror attack inside story

सुरक्षा बलों ने बाटा-डोरिया इलाके में ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है।

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमले की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता और विशेष अभियान समूह (एसओजी) भी घटनास्थल पर हैं। जम्मू संभाग के एडीजीपी मुकेश सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उस स्थान पर हैं जहां आतंकी हमला हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+