Kathua: कठुआ में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, 2 आतंकवादियों को मुठभेड़ में किया ढेर, चार जवान भी घायल
Kathua Encounter: जम्मू रीजन के कठुआ में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के जवानों को गुरुवार 27 मार्च को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों के जवानों ने मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में चार जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों के खिलाफ कठुआ जिले में सुरक्षाबलों का पिछले चार दिन से बड़ा सर्चऑपरेशन जारी है। गुरुवार 27 मार्च को आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही सुरक्षाबल के जवान आतंकवादियों के करीब पहुंचे तो गोलीबारी शुरू हो गई।

यह जगह हीरानगर सेक्टर में रविवार को हुई मुठभेड़ वाली जगह से करीब 30 किलोमीटर दूर है। खबर के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ये आतंकी उसी ग्रुप का हिस्सा हैं, जो रविवार शाम हीरानगर में आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली मुठभेड़ के बाद भाग निकला था। इस मुठभेड़ में एसडीपीओ बॉर्डर डीवाईएसपी धीरज कटोच समेत तीन जवान घायल हो गए।
घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि डीजीपी नलिन प्रभात ने बुधवार को पुलिस अफसरों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकियों को ढूंढो और उनका खात्मा करो। बता दें कि ये ऑपरेशन पाक सीमा के पास आतंवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद शुरू किया था।
आतंकियों की तलाश में सेना, एनएसजी, बीएसएफ, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जुटे हैं। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन, बुलेटप्रूफ वाहन और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों के इस ग्रुप ने शनिवार को या तो नाले के रास्ते या सीमा पार से बनाई गई सुरंग के जरिए घुसपैठ की थी।
ये भी पढ़ें: Kathua: जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना कैंप को बनाया निशाना, ताबड़तोड़ की फायरिंग












Click it and Unblock the Notifications